गेरार्डो को हरा भारतीय मुक्केबाज मंदीप ने अमेरिका में इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब जीता

गेरार्डो को हरा भारतीय मुक्केबाज मंदीप ने अमेरिका में इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब जीता

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने वाशिंगटन के टॉप्पेनिश सिटी में गेरार्डो एसक्विवेल को हराकर अमेरिका स्थित नेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एनबीए) का इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर फेदरवेट खिताब जीता। अपने पेशेवर कॅरियर में अब तक अपराजित रहने वाले 30 साल के जांगड़ा ओलिंपिक के पूर्व रजत पदक विजेता रॉय जोन्स जूनियर के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। उन्हें अमेरिका के मुक्केबाज के खिलाफ शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने पिछले 75 किलोग्राम भार वर्ग को छोड़ कर कम भार वर्ग में उतरना पड़ा।

बता दें कि जांगड़ा ने 2021 में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण किया था। एसक्विवेल को हराने से पहले जांगड़ा ने अपने छह मुकाबलों में से चार में नॉकआउट जीत दर्ज की है। जांगड़ा ने अमेच्योर सर्किट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts