People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”
    ताजा खबर
    क्रिकेट

    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने आज उतरेगा भारत

    तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से बना रखी है बढ़त
    Publish Date: 17 Jan 2024, 1:22 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News

    बेंगलुरू। सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में इस लय को बरकरार रखते हुए क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी और कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने की भी उम्मीद कर रही होगी। जून में होने वाले विश्व कप से पहले यह भारत का आखिरी टी20 मैच है। मोहाली और इंदौर में मिली जीत के बाद टीम प्रबंधन कोई कोताही बरतना नहीं चाहेगा। दोनों मैचों में छह विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही।

    भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17 . 3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले टी20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर आखिरी ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है, लेकिन अब बल्लेबाज पहली गेंद से ही आक्रामक खेल रहे हैं और शिवम दुबे तथा विराट कोहली ने इसकी बानगी पेश की। करीब 14 महीने बाद पहला टी20 खेल रहे कोहली ने इंदौर में 16 गेंद में 29 रन बनाए। उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीबुर रहमान का बखूबी सामना किया और उनकी सात गेंदों में 18 रन बनाए। आम तौर पर कोहली स्पिनरों के खिलाफ धीमा खेलते हैं, लेकिन इस मैच में उलटा देखने को मिला।

    वहीं, दुबे पिछले साल डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तीन साल बाद भारतीय टीम में लौटे। उसके बाद उन्होंने एशियाई खेलों में भाग लिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिली। अपने स्टार स्पिनर राशिद खान के बिना खेल रही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने दो आक्रामक अर्धशतक लगाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़ा। भारत की नजरें इन दोनों युवाओं पर फिर रहेंगी। कप्तान रोहित का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और सस्ते में विकेट गंवा दिया। दो मैचों में दो ही रन बना सके रोहित के फॉर्म से टीम प्रबंधन चिंतित नहीं होगा लेकिन आखिरी मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

    इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में भले ही बदलाव नहीं किया जाए, लेकिन कुलदीप यादव और आवेश खान को मौका मिल सकता है। कुलदीप को रवि बिश्नोई या वॉशिंगटन सुंदर की जगह और आवेश को मुकेश कुमार की जगह उतारा जा सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रायपुर में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच के बाद से टी20 खेल रहे हैं। उन्हें आराम देने का विचार होने पर संजू सैमसन को उतारा जा सकता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान को सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो दोनों मैचों में नाकाम रहे हैं।

    दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

    अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मो. नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद , नवीन उल हक, नूर अहमद, मो. सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

    टी-प्वाइंट पर फिर हादसा: दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

    कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

    Aaj Ka Rashifal 22 March 2026:कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

    नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

    युद्ध का असर :नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

    ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    भोपाल :ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

    तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

    सास की गारंटी के बाद ससुराल लौटी बहू :तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

    बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

    ग्वालियर: बंद लिफ्टों पर भड़के प्रभारी मंत्री, तुरंत ठीक कराने का प्रबंधन को दिया निर्देश, मरीजों से जाना हाल

    ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

    ग्वालियर :ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

    प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का होगा त्वरित सर्वे :प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

    इंदौर :नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

    ईवी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, सीईओ बोले- घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन हम सतर्क

    एआईसीटीएसएल हुआ सतर्क :ईवी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, सीईओ बोले- घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन हम सतर्क

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....