PlayBreaking News

IND Vs ENG 3rd Test : आखिरी 3 टेस्ट के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, कोहली और श्रेयस बाहर; इन 2 सीनियर खिलाड़ियों की हुई वापसी

Follow on Google News
IND Vs ENG 3rd Test : आखिरी 3 टेस्ट के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, कोहली और श्रेयस बाहर; इन 2 सीनियर खिलाड़ियों की हुई वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुरुआती दो टेस्टों से बाहर विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, दूसरे टेस्ट में चोट की वजह से बाहर हुए केएल राहुल और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया। लेकिन, इसके लिए पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी, जबकि रोहित सेना ने विशाखापत्तनम में कमाल करते हुए कमबैक किया था। टेस्ट के लिए नए चेहरे के रुप में आकाश दीप को मौका दिया गया है। फिलहाल, शुरुआती दो मैचों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

विराट ने करियर में पहली बार किया यह काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग 9 फरवरी की शाम हुई थी। इस मीटिंग के पहले ही कोहली ने BCCI को क्रिकेट न खेलने के बारे में बता दिया था। कोहली ने आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 17 जनवरी 2024 का खेला था। इसके बाद वे अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले नहीं खेले। इसी के साथ वह अब आखिरी 3 मैच भी नहीं खेलेंगे। यह पहली बार होने वाला है, जब विराट अपने करियर में पहली बार किसी होम टेस्ट सीरीज का कोई भी मुकाबला नहीं खेलेंगे।

जडेजा और राहुल का कमबैक

दूसरे टेस्ट में चोट की वजह से बाहर हुए केएल राहुल और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया। दोनों पहले टेस्ट में इंजर्ड होने के बाद दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि, BCCI ने यह भी कहा कि अगर दोनों फिट टेस्ट पास करते हैं तभी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा।

बुमराह पूरी सीरीज के लिए In, श्रेयस Out

शुरुआती 2 टेस्ट में 15 विकेट ले चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज खेलेंगे। वह पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप के बाद से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर को फिटनेस की वजह से बाहर रखा गया है। दरअसल, श्रेयस को पीठ के दर्द की वजह से टीम में नहीं लिया। उन्होंने दूसरे टेस्ट के बाद पीठ में दर्द की शिकायत की थी। श्रेयस शुरुआती 2 टेस्ट में भी कुछ खास नहीं खेल पाए। वह 4 पारियों में एक भी विकेट नहीं झटक पाए।

सिराज की भी वापसी

दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो गई है। इसी के साथ पेसर्स में आकाशदीप को भी स्क्वाड में शामिल किया गया।

पाटीदार और सरफराज टीम में बरकरार

दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे। उनके साथ सरफराज खान भी स्क्वाड में बरकरार रहे।

भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा*, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप को स्क्वाड में शामिल किया गया है। * राहुल और जडेजा फिट घोषित किए जाने के बाद ही मुकाबले खेल पाएंगे।

कहां खेला जाएगा अगला मैच ?

5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला मुकाबला 28 रन से जीता था। इसके बाद विशाखापट्‌टनम में दूसरा मुकाबला भारत ने 106 रन से जीता। आने वाले मैच की बात करें तो 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। वहीं, चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची और 7 मार्च से 5वां टेस्ट धर्मशाला में होगा।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts