क्रिकेटखेलताजा खबर

IND Vs ENG 2nd Test : दूसरे दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 32/0, क्राउली-डकेट क्रीज पर; भारत अभी भी 364 रन आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 396 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल 209 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा। यशस्वी दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे यंगेस्ट इंडियन बने। उन्होंने 22 साल 37 दिन की उम्र में डबल सेंचुरी लगाई। वहीं इंग्लैंड से जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 3-3 विकेट लिए। एक विकेट टॉम हार्टले को भी मिला।पहला सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 32 रन बना लिए हैं। ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्रॉले नॉटआउट लौटे। विशाखापट्टनम के वायएस राजशेखर स्टेडियम में शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।

लंच तक इंग्लैंड 32/0

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में लंच सेशन खत्म होने तक 6 ओवर में 32 रन बनाए। बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं। बेन डकेट आठ गेंद में 17 रन और जैक क्राउली 28 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत अभी भी 364 रन आगे है।

पहली पारी में 396 रन पर सिमटी भारत

टीम इंडिया ने दूसरे दिन 336/6 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। लंच सेशन खत्म होने से पहले ही टीम ने चारों विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन टीम केवल 60 रन ही बना सकी और 396 रन पर सिमट गई। भारत से यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। इंग्लैंड से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, ऑफ स्पिनर शोएब बशीर और लेग स्पिनर रेहान अहमद ने 3-3 विकेट लिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर टॉम हार्टले को भी एक सफलता मिली।

भारत की पहली पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 रोहित शर्मा  14  शोएब बशीर  1-40
 शुभमन गिल  34  जेम्स एंडरसन  2-89
 श्रेयस अय्यर  27  टॉम हार्टले  3-179
 रजत पाटीदार  32  रेहान अहमद  4-249
 अक्षर पटेल  27  शोएब बशीर  5-301
 केएस भरत  17  रेहान अहमद  6-330
 आर अश्व‍िन  20  जेम्स एंडरसन  7-367
 यशस्वी जायसवाल  209  जेम्स एंडरसन  8-383
जसप्रीत बुमराह  6  रेहान अहमद  9-395
 मुकेश कुमार  0  शोएब बशीर  10-396

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने 277 बॉल पर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल 209 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने एक्स्ट्रा कवर्स पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 7 सिक्स लगाए। यशस्वी ने टेस्ट में 2 शतक लगाए।

वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में एक दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया है।

Yashasvi Jaiswal

टेस्ट में भारत के लिए 200 रन बनाने वाले सबसे युवा ख‍िलाड़ी

  • 21 साल 35 द‍िन, विनोद कांबली 224 बनाम इंग्लैंड, मुंबई 1993
  • 21 साल 55 द‍िन, विनोद कांबली 227 बनाम ज‍िम्बाव्बे, दिल्ली 1993
  • 21 साल 283 दिन, सुनील गावस्कर, 220 बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
  • 22 साल 37 दिन, यशस्वी जायसवाल 209 बनाम इंग्लैंड, वाइजैग 2024

पहले दिन क्या हुआ?

भारत और इंग्लैंड के बीच वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। रोहित ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।

शुभमन 34 रन बनाकर आउट हो गए, उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने यशस्वी के साथ 90 रन की साझेदारी निभाई और 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली और आउट हो गए। उनकी यशस्वी के साथ 70 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी ने अक्षर के साथ 52 रन की साझेदारी की। अक्षर ने 27 रन बनाए। वहीं श्रीकर भरत 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी 179 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगा चुके थे।

इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए थे। वहीं, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला था। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद रहे थे।

भारतीय टीम में तीन बदलाव

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है।

रजत पाटीदार का डेब्यू

भारतीय टीम से रजत पाटीदार ने टेस्ट डेब्यू किया है। उन्हें केएल राहुल की जगह टीम में मौका दिया गया है। राहुल चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। रजत भारत के लिए एक वनडे खेल चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए भी शोएब बशीर ने डेब्यू किया। शोएब पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज हैं। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में मार्क वुड की जगह द‍िग्गज जेम्स एंडरसन को मौका दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Test : जायसवाल ने नाबाद “यशस्वी” शतक लगाकर टीम को संकट से उबारा, पहली पारी में भारत का स्कोर- 336/6

संबंधित खबरें...

Back to top button