PlayBreaking News

पेट में पल रहे बच्चे के पेट में और एक बच्चा, सोनोग्राफी रिपोर्ट ने डॉक्टर को भी चौकाया, जाने पूरा मामला!

Follow on Google News
पेट में पल रहे बच्चे के पेट में और एक बच्चा, सोनोग्राफी रिपोर्ट ने डॉक्टर को भी चौकाया, जाने पूरा मामला!
Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाना के सरकारी अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी चौंका दिया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में भी एक और बच्चा विकसित हो रहा है। यह यूनिक कंडीशन ‘फीटस इन फीटू’ (Foetus in Fetu) कहलाती है, जिसमें एक फीटस दूसरे फीटस के भीतर विकसित हो जाता है। डॉक्टर अब इस स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय कर रहे हैं।

डॉक्टर ने तीन बार की सोनोग्राफी

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय ये महिला दो दिन पहले सरकारी महिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने उसकी सोनोग्राफी की। जांच के दौरान डॉक्टर को महिला के गर्भ में पल रहा शिशु तो दिखा। लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उसी बच्चे के पेट में भी एक संरचना नजर आई। संदेह होने पर डॉक्टर ने तीन बार और सोनोग्राफी की, जिससे पुष्टि हुई कि गर्भस्थ शिशु के पेट में भी एक भ्रूण विकसित हो रहा है।

जन्म के बाद त्वरित उपचार है जरूरी 

महिला रोग विशेषज्ञ (Gynecologist), डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल से जब पूछा गया कि क्या गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु को कोई खतरा हो सकता है, तो उन्होंने बताया कि महिला को कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि, डिलीवरी के बाद नवजात शिशु का जल्द इलाज जरूरी होगा, क्योंकि अगर समय पर उपचार नहीं किया गया तो उसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।  साथ ही सिविल सर्जन डॉक्टर भागवत भुसारी ने बताया कि ‘दुनिया में ऐसे मामले 200 के लगभग हुए हैं, जिसमें भारत में ऐसे मामले अब तक 15 से 20 हुए हैं।’
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts