PlayBreaking News

15 स्थान ऊपर उठकर भारत दुनिया में 39वें नंबर पर पहुंचा

वैश्विक यात्रा व पर्यटन सूचकांक
Follow on Google News
15 स्थान ऊपर उठकर भारत दुनिया में 39वें नंबर पर पहुंचा

नई दिल्ली। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक-2024 में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है। 2021 में जारी सूची में भारत 54वें स्थान पर था। डब्ल्यूईएफ के अनुसार, अमेरिका इस सूची में शीर्ष पर है। भारत, दक्षिण एशिया और निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में सर्वोच्च स्थान पर है। सूचकांक मापदंडों में किए गए बदलाव इसकी पिछले सालों से तुलना को सीमित करते हैं।

यहां परिस्थितियां अनुकूल: परिणामों ने इस तथ्य को रेखांकित किया है कि उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में आमतौर पर यात्रा तथा पर्यटन विकास के लिए अधिक अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं।

देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी रीजनल टूरिज्म बढ़ा है, महाकाल लोक और ओंकारेश्वर के कारण काफी टूरिस्ट आ रहे हैं, हमारे देश के लिए यह हर्ष का विषय है कि हम तरक्की कर रहे हैं। - सुमित सूरी, चेयरमेन, मध्यप्रदेश होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन

लिस्ट में ये देश हैं टॉप टेन

  • अमेरिका
  •  स्पेन
  • जापान
  • फ्रांस
  • ऑस्ट्रेलिया
  • जर्मनी
  • ब्रिटेन
  • चीन
  • इटली
  • स्विट्जरलैंड
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts