Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सीएम फडणवीस की इच्छा के बाद एक हुए बीजेपी और शिवसेना के नेता

महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सीएम फडणवीस की इच्छा के बाद एक हुए बीजेपी और शिवसेना के नेता
सपा सांसद अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान के बाद ये मामला काफी विवादों में आ गया है। इसके बाद अब मुगल शासक की कब्र हटाने की मांग की जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कई अन्य पार्टियां जैसे शिवसेना, MNS और कांग्रेस भी औरंगजेब की कब्र हटाने के सपोर्ट में आ गए हैं। साथ ही इसे लेकर कई पार्टियों का बयान भी सामने आया है। दरअसल, मुगल शासक औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के संभाजीनगर में मौजूद है। 

औरंगजेब की कब्र को लेकर कांग्रेस भाजपा के बीच वाद विवाद 

एक तरफ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- ‘औरंगजेब की कब्र को कांग्रेस सरकार के समय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से संरक्षण मिला है। वरना मुगल शासक की कब्र तो हम भी हटाना चाहते हैं।’ वहीं इसका जवाब देते हुए महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा-  ‘तीन बार मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस हर बार कांग्रेस को ही टारगेट करते हैं। हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाना गलत बात है। सरकार को वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्णय लेना चाहिए।’ 

रावण के बाद दूसरा सबसे दुष्ट व्यक्ति औरंगजेब- सुधीर मुनगंटीवार

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि उन्होंने अफजल की कब्र से अतिक्रमण हटवाया था, तो वे अपने विचार कैसे बदल सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि महा विकास अघाड़ी औरंगजेब की कब्र को संरक्षित रखना चाहती है, जबकि महाराष्ट्र सरकार इसे हटाने के पक्ष में है। इसके अलावा, उन्होंने औरंगजेब को रावण के बाद दूसरा सबसे दुष्ट व्यक्ति बताया।

केंद्र सरकार के बात करेंगे सीएम और डिप्टी सीएम- देसाई

साथ ही शिवसेना नेता शंभूराजे देसाई ने इस मामले में भाजपा और अन्य नेताओं को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा- हमारी सरकार औरंगजेब की कब्र हटाना चाहती है और इस मुद्दे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे।’ इसके साथ उन्होंने साफ कहा कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र रहनी ही नहीं चाहिए। इसमें किसी को कुछ गलत लगने जैसी कोई बात नहीं।  ये भी पढ़ें- भोपाल : चलती बाइक के सामने अचानक आया चाइनीज मांझा, युवक की कटी नाक, काफी खून बहा, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts