बांग्लादेश को हरा भारत सेमीफाइनल की ओर बढ़ा

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हराया, हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक
बांग्लादेश को हरा भारत सेमीफाइनल की ओर बढ़ा

नॉर्थ साउंड/एंटीगा। हार्दिक पंड्या के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद कुलदीप यादव के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 50 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपना दावा बेहद मजबूत किया। इस जीत से भारत के ग्रुप एक में दो मैच में दो जीत से चार अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया एक मैच में दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। लगातार दूसरी हार झेलने वाले बांग्लादेश और अफगानिस्तान का अभी खाता भी नहीं खुला है। भारत के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम कुलदीप (19 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (13 रन पर दो विकेट) और अर्शदीप (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 29 और रिशाद हुसैन ने 24 रन की पारी खेली। इससे पहले भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts