राष्ट्रीय

Mann Ki Baat: ‘इमरजेंसी लगाकर लोगों के अधिकार छीने गए’, मन की बात में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्मय से देश को संबोधित किया। रेडियो प्रोग्राम का 90वें एडिशन में पीएम ने आपातकाल पर बात की। उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि, उस दौरान देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे, उसमें जीने का अधिकार भी शामिल है। देश भले आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन हमें आपातकाल के उस भयावह दौर को भी कभी भी भूलना नहीं चाहिए।

आपातकाल के दौरान लोगों से सारे अधिकार छीने गए

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज के युवाओं को यह बताना चाहता हूं कि आपके माता पिता के जीने का अधिकार छीन लिया गया था। यह 1975 की बात है। जून का वही समय था जब इमरजेंसी लगाई गई थी, आपातकाल लागू किया गया था। उस दौरान देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे। उसमें से एक अधिकार, संविधान के आर्टिकल 21 के तहत सभी भारतीयों को मिला ‘Right to Life and Personal Liberty’ भी था।

भारत के लोकतंत्र को कुचलने का किया गया था प्रयास

पीएम मोदी ने कहा कि बरसों पहले जून 1975 में इमरजेंसी लगा दी गई थी। भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा तक नहीं जा सकता था। इसके बावजूद भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर वापस लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही की वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।

देश का युवा छू रहा आकाश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश या अन्तरिक्ष, इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में स्पेस सेक्टर से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है In-Space नाम की एजेंसी का निर्माण। उन्होंने कहा, आज से कुछ साल पहले हमारे देश में स्पेस सेक्टर में स्टार्ट अप के बारे में कोई सोचता तक नहीं था। देश का युवा आकाश छूने को तैयार है तो हमारा देश कैसे पीछे रह सकता है।

ये भी पढ़ें- G-7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंचे PM Modi, 28 जून को UAE भी जाएंगे

मिताली राज को किया याद

पीएम मोदी ने कहा, भारत की सर्वाधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में मिताली राज भी हैं। उन्होंने इसी महीने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने कई खेल प्रेमियों को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, वह महज एक असाधारण खिलाड़ी नहीं हैं। वह अनेक खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी रही हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button