Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND VS ENG 3rd Test : रोहित और जडेजा के शतकों से संभला भारत, सरफराज ने फिफ्टी के साथ किया टेस्ट करियर का आगाज

Follow on Google News
IND VS ENG 3rd Test : रोहित और जडेजा के शतकों से संभला भारत, सरफराज ने फिफ्टी के साथ किया टेस्ट करियर का आगाज
राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीचे राजकोट में खेले जा रहा तीसरे टेस्ट मे भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत के लिए रवींद्र जडेजा 110 और नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव महज 1 रन पर नाबाद लौटे। पहला दिन कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और सरफराज के नाम रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के तीन विकेट महज 33 रन पर गिर गए थे। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम की पारी जल्द ही सिमट जाएगी लेकिन क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने आए रवींद्र जडेजा तो मानो कुछ और ही ठान कर आए थे। दोनों ने संभलकर खेलना शुरू किया और पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। [embed]https://twitter.com/BCCI/status/1758095025940935096[/embed]

महज 11 रन के अंतराल पर गिरे तीन विकेट

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय कप्तान का ये फैसला उस समय़ गलत साबित होता दिखाई दिया जब 22 के स्कोर पर टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वे केवल 10 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर जो रूट के हाथों कैच हो गए। इसके बाद बैटिंग के लिए आए शुभमन गिल अपना खाता तक नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर मार्क वुड की गेंद पर बेन स्टोक्स द्वारा लपक लिए गए। इस समय टीम का स्कोर केवल 24 रन था। इसके बाद रजत पाटीदार भी महज 5 रन बनाकर टॉम हार्टले का शिकार बन गए। उनका कैच बेन डकेट ने पकड़ा। इस समय टीम का स्कोर 33 रन पर 3 विकेट हो गया था।

रोहित और रवींद्र ने टीम को संभाला

जब रोहित और रवींद्र क्रीज पर जम गए तो उसके बाद तेजी से रन बनाने शुरू किए। रोहित ने अपना शतक पूरा किया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की पार्टनरशिप की। 131 के निजी स्कोर पर रोहित मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए। उनका कैच भी बेन स्टोक्स ने लिया। इसके बाद क्रीज पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे सरफराज आए। वे 66 गेदों पर 62 रन बनाकर रन आउट हुए, लेकिन उन्होंने भी जडेजा के साथ 77 रन की भागीदारी की। वे जिस समय आउट हुए टीम का 314 रन था। सरफराज के आउट होने के बाद जडेजा ने भी अपना शतक पूरा किया।

सरफराज ने वनडे स्टाइल में किया टेस्ट डेब्यू

सरफराज ने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए वन-डे की स्टाइल में महज 48 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित करते हुए अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। सरफराज को आज टेस्ट डेब्यू के दौरान जब इंडियन कैप दी गई तो यह पल बेहद भावुक थे। रोहित दौड़कर सरफराज के माता पिता के पास पहुंचे। इस दौरान सरफराज के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी 131 रन की पारी में कुल 196 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और 3 छक्के जमाए। उधर जडेजा की पारी दोनों के मुकाबले कुछ धीमी लेकिन ठोस रही। उन्होंने 198 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इंग्लिश टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज मार्क वुड रहे जिन्होंने 17 ओवर में 69 रन देकर तीन विकेट लिए।

सरफराज के रन आउट पर रोहित ने फेंकी टोपी

62 के स्कोर पर सरफराज नॉन स्ट्राइक पर थे।  जडेजा अपने शतक से महज एक रन दूर थे तभी मिड ऑन एरिया में रवींद्र ने शॉट खेला। रन के लिए कॉल किया, लिहाजा सरफराज ने क्रीज छोड़ दी और रन के लिए दौड़े। इस दौरान गेंद सीधे फील्डर मार्क वुड के हाथों में गई। रवींद्र रन के लिए दौड़े ही नहीं। इस गफलत में सरफराज के वापस अपनी क्रीज तक पहुंचने से पहले ही वुड के थ्रो ने उन्हें पवैलियन वापस जाने पर मजबूर कर दिया। सरफराज के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने अपनी टोपी फेंक दी।   ये भी पढ़ें - IND Vs ENG 2nd Test : भारत ने 106 रन से जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड 292 पर ऑलआउट; सीरीज 1-1 से बराबर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts