क्रिकेटखेलताजा खबर

IND Vs ENG 2nd Test : भारत ने 106 रन से जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड 292 पर ऑलआउट; सीरीज 1-1 से बराबर

विशाखापट्टनम। भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। सोमवार को डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में इंग्लैंड दूसरी पारी में 292 रन ही बना सका। मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया था। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ भारत ने 5 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

टारगेट चे़ज करते समय फेल हुई इंग्लैंड

इंग्लैंड ने चौथी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन से आगे खेलते हुए तेजी से रन बनाने शुरू किए लेकिन 95 के स्कोर पर उसे दूसरा झटका रेहान अहमद के रूप में लगा। इसके बाद लगतार विकेट गिरते गए। 194 के स्कोर पर जब जैक क्रॉली के रूप में अंग्रेज खिलाड़ियों का पांचवा विकेट गिरा तो उनकी हार लगभग तय हो गई। पूरी टीम केवल 292 रन पर सिमट गई। क्रॉली के 73 रनों के अलावा अन्य खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके। इंडियन टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह ने 3 और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 बेन डकेट  28  आर. अश्विन  1-50
 रेहान अहमद  23  अक्षर पटेल  2-95
 ओली पोप  23  आर. अश्विन  3-132
 जो रूट  16  आर. अश्विन  4-154
 जैक क्राउली  73  कुलदीप यादव  5-194
 जॉनी बेयरस्टो  26  जसप्रीत बुमराह  6-194
 बेन स्टोक्स  11  रनआउट  7-220
 बेन फोक्स  36  जसप्रीत बुमराह  8-275
 शोएब बशीर  0  मुकेश कुमार  9-281

भारत की दूसरी पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 रोहित शर्मा  13  जेम्स एंडरसन  1-29
 यशस्वी जायसवाल  17  जेम्स एंडरसन  2-30
 श्रेयस अय्यर  29  टॉम हार्टले  3-111
 रजत पाटीदार  9  रेहान अहमद  4-122
 शुभमन गिल  104  शोएब बशीर  5-211
 अक्षर पटेल  45  टॉम हार्टले  6-220
 केएस भरत  6  रेहान अहमद  7-228
 कुलदीप यादव  0  टॉम हार्टले  8-229
 जसप्रीत बुमराह  0  टॉम हार्टले  9-255
 रविचंद्रन अश्विन  29  रेहान अहमद  10-255

भारत की पहली पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 रोहित शर्मा  14  शोएब बशीर  1-40
 शुभमन गिल  34  जेम्स एंडरसन  2-89
 श्रेयस अय्यर  27  टॉम हार्टले  3-179
 रजत पाटीदार  32  रेहान अहमद  4-249
 अक्षर पटेल  27  शोएब बशीर  5-301
 केएस भरत  17  रेहान अहमद  6-330
 आर अश्व‍िन  20  जेम्स एंडरसन  7-367
 यशस्वी जायसवाल  209  जेम्स एंडरसन  8-383
जसप्रीत बुमराह  6  रेहान अहमद  9-395
 मुकेश कुमार  0  शोएब बशीर  10-396

इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 बेन डकेट  21  कुलदीप यादव  1-59
 जैक क्राउली  76  अक्षर पटेल  2-114
 जो रूट  5  जसप्रीत बुमराह  3-123
 ओली पोप  23  जसप्रीत बुमराह  4-136
 जॉनी बेयरस्टो  25  जसप्रीत बुमराह  5-159
 बेन फोक्स  6  कुलदीप यादव  6-172
 रेहान अहमद  6  कुलदीप यादव  7-182
 बेन स्टोक्स  47  जसप्रीत बुमराह  8-229
 टॉम हार्टले  21  जसप्रीत बुमराह  9-234
 जेम्स एंडरसन  6  जसप्रीत बुमराह  10-253

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG 2nd Test : रोमांचक हुआ मुकाबला… जीत के लिए इंग्लैंड को 332 रन की जरूरत, टीम इंडिया को 9 विकेट की दरकार

संबंधित खबरें...

Back to top button