People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    CG : विधानसभा सत्र में अफीम की खेती पर कांग्रेस का जमकर हंगामा
    बिहार का CM बनने पर निशांत कुमार का 'साइलेंट पास', कहा- मां की बहुत याद आ रही
    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो फ्लाइट का इथोपिया से लौटी वापस
    ईरानी मिसाइल अटैक से इजरायल में एक और मौत, जंग में मरने वालों की संख्या 11 हुई
    दिल्ली दंगा केस: शरजील इमाम को भाई की शादी में जाने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत
    स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा कल, बोल सकते हैं अमित शाह
    विजयपुर: कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त
    व्लादिमीर पुतिन ने खामेनेई के बेटे मुजतबा को ईरानी सुप्रीम लीडर बनने पर बधाई दी
    स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा कल, बोल सकते हैं अमित शाह
    इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट ने इथियोपिया बॉर्डर से यू-टर्न लिया
    मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में अब 13 अप्रैल को SC में सुनवाई होगी
    आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट हुई अनाउंस
    जूनियर एनटीआर के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़
    ईरानी हमले के बाद बहरीन की तेल कंपनी ने अपने शिपमेंट पर फोर्स मेज्योर घोषित किया
    ईरान जंग का 10वां दिन, 1700 से ज्यादा मौतें
    बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा की
    विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित
    एस. जयशंकर बोले- 'भारत शांति के पक्ष में, कूटनीतिक समाधान जरूरी'
    तुर्की उत्तरी साइप्रस में छह F-16 फाइटर जेट तैनात करेगा
    'विपक्ष की दिलचस्पी ना देश में, ना ही डिबेट में, यह रवैया गैरजिम्मेदाराना', बोले नड्डा
    राज्यसभा: 'ईरान-US-इजरायल युद्ध पर PM मोदी ने खुद गल्फ देशों से बात की', बोले जयशंकर
    बिहार राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    तमिलनाडु: त्रिची में विशाल जनसभा आयोजित करेगी DMK, 10 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग
    लेबनान पर इजरायली हमले में तीन की मौत, 15 घायल
    कर्नाटक: पुलिस ने मस्जिद की दीवर पर नाबालिग से 'जय श्रीराम' के नारे लिखवाने वाले व्यक्ति को किया गिर
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    गाजा में इजरायल रक्षा बलों की बड़ी एयरस्ट्राइक, दो लड़कियों समेत छह फिलिस्तीनियों की मौत
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 USD प्रति बैरल के पार पहुंचे दाम
    ताजा खबर
    क्रिकेट

    IND vs AUS 3rd ODI : IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया, भारत ने जीती सीरीज

    Publish Date: 27 Sep 2023, 7:44 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दो मुकाबलों में हारने के बाद तीसरे और अंतिम मैच में भारत को 66 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 352 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई।

    286 रन पर सिमटी टीम इंडिया

    राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे में उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद सिराज आउट होने वाले टीम के आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें 50वें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने कप्तान पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। सिराज ने आठ गेंद पर एक रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बगैर नाबाद रहे। राजकोट में भारत की चार वनडे मैचों में यह तीसरी हार है। टीम इंडिया यहां पहली बार 2013 में वनडे खेली थी। तब इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 18 रन से हराया। 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन से जीत मिली थी। अब उसी टीम के खिलाफ यहां हार मिली है।

    टीम इंडिया 200 के पार

    तीन विकेट के बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने भारतीय टीम को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है। फिलहाल भारतीय टीम का स्कोर- 203/3 (32)

    फिफ्टी जमाते ही आउट हुए कोहली

    भारत को तीसरा झटका लगा। विराट कोहली ने वनडे करियर की अपनी 66वीं फिफ्टी जमा दी हैञ उन्होंने यह अर्धशतक 56 गेंदों में पूरा किया, लेकिन फिफ्टी जमाते ही कोहली पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें कैच आउट कराया। कोहली ने 61 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

    विराट का फिफ्टी

    विराट ने 56 गेंदों पर वनडे करियर का 66वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 26 ओवर में दो विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट 57 गेंदों में 54 रन और श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को 24 ओवर में 185 रन की जरूरत है।

    भारत को बड़ा झटका, रोहित आउट

    21वें ओवर में 144 के स्कोर पर बड़ा झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने सीधा शॉट खेला। मैक्सवेल खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया और गेंद उनके हाथ से जा चिपकी। इस तरह वह कैच आउट हो गए। रोहित और मैक्सवेल दोनों को यकीन नहीं हुआ। रोहित ने 57 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। हालांकि, वह क्रिस गेल का एक बड़ रिकॉर्ड इस मैच में तोड़ने से चूक गए। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 471 पारियों में 551 छक्के लगाए हैं। वहीं, गेल ने 553 छक्के लगाए थे। अब रोहित गेल का रिकॉर्ड विश्व कप में तोड़ सकते हैं। फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

    भारतीय टीम 100 रनों के पार

    भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट पर 100 रनों के पार पहुंच गया है। कप्तान रोहित शर्मा फिफ्टी जमाकर खेल रहे हैं। जबकि विराट कोहली ने भी जमा हुए हैं। भारत का स्कोर- 115/1 (18)

    भारत को पहला झटका

    भारत को 74 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित के साथ ओपनिंग करने आए वॉशिंगटन सुंदर 30 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैक्सवेल ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। सुंदर ने एक चौका और एक छक्का लगाया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

    रोहित का वनडे में 52वां अर्धशतक

    भारत ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाएं 72 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 52वां अर्धशतक रहा।

    ओपनिंग में कप्तान रोहित के साथ वॉशिंगटन उतरे

    ऑस्ट्रेलिया के 353 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला। जबकि पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने किया, जिसमें 6 रन दिए।

    भारत को मिला 353 रनों का टारगेट

    मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट पर 352 रन बनाए। ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। स्पिनर कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली। अब टीम इंडियर के सामने 353 रनों का टारगेट है।

    ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट

    ऑस्ट्रेलिया को 43वें ओवर में 299 के स्कोर पर छठा झटका लगा। कैमरन ग्रीन को कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। ग्रीन 9 रन बना सके। 43 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 303 रन है।

    ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम सिमटी

    दमदार शुरुआत के बाद 281 रनों के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम सिमट गई है। पांचवां झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया।

    ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

    ऑस्ट्रेलिया को 37वें ओवर में 267 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। बुमराह ने एलेक्स कैरी को कोहली के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 11 रन बना सके।

    ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, स्मिथ आउट

    ऑस्ट्रेलियाई टीम को 242 रनों पर तीसरा बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। स्मिथ 61 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बना सके। इससे पहले मिचेल मार्श 96 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर कैच आउट हुए थे।

    ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

    ऑस्ट्रेलिया को 28वें ओवर में 215 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह चार रन से शतक से चूक गए। मार्श ने 84 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 96 रन की पारी खेली। फिलहाल स्टीव स्मिथ 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मार्नस लाबुशेन उनका साथ निभाने आए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार

    भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार हो चुका है। मिचेल मार्श (89) और स्टीव स्म‍िथ (55) रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। साथ ही उन्होंने वनडे में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

    20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 146/1

    ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 146/1 का स्कोर खड़ा किया है। स्म‍िथ 36 और मार्श 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार

    भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार हो चुका है। मिचेल मार्श (89) और स्टीव स्म‍िथ (55) रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। साथ ही उन्होंने वनडे में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार हो गया है। 12 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 104/1 का स्कोर खड़ा कर लिया है। मिशेल मार्श 33 और स्टीव स्म‍िथ 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    अर्धशतक लगाकर वॉर्नर आउट

    ऑस्ट्रेलिया को 78 के स्कोर पर पहला झटका लगा। 9 ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट हुए। वॉर्नर ने मार्श के साथ मिलकर महज 49 गेंदों में 78 रन की तूफानी साझेदारी निभाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने वॉर्नर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। सीरीज में यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक और वनडे करियर का 31वां अर्धशतक रहा। वॉर्नर ने 34 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली।

    ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू

    ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर पांच रन है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, तनवीर संघा, जोश हेजलवुड

    भारत की टीम करेगी पहले गेंदबाजी

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। कमिंस ने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। वहीं, तनवीर सांघा वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्लेइंग-11 में काफी बदलाव किए हैं। रोहित खुद, कुलदीप और विराट टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, शुभमन, शार्दुल, अश्विन और ईशान नहीं खेल रहे हैं। अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिनर की भूमिका निभाएंगे।

    विराट, रोहित और कुलदीप यादव की वापसी

    टीम इंडिया में विराट, रोहितऔर कुलदीप यादव की वापसी। ईशान किशन मैच में बुखार की वजह से नहीं खेलेंगे।

    गातार चौथा वनडे जीतना चाहेगा भारत

    भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। यह टीम इंडिया का आगामी वनडे विश्वकप से पहले इस प्रारूप में अंतिम मैच है। इसके बाद वनडे टीम विश्वकप का अभ्यास मैच खेलेगी। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी वनडे में लगातार चौथी जीत भी होगी। साथ ही दोनों टीमें विश्वकप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्तूबर को चेन्नई में एक-दूसरे के खिलाफ ही करेंगी। खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती और धान खरीदी पर जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

    Cg news: छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती और धान खरीदी पर जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

    भारी बिकवाली के बाद निचले स्तर से संभला बाजार, निफ्टी 422 अंक गिरकर 24028 पर बंद, सेंसेक्स भी 1353 अंक टूटा

    Share Market Today:भारी बिकवाली के बाद निचले स्तर से संभला बाजार, निफ्टी 422 अंक गिरकर 24028 पर बंद, सेंसेक्स भी 1353 अंक टूटा

    पुतिन ने की ईरान के लिए अटूट समर्थन की घोषणा, सुप्रीम लीडर बनने पर मोजतबा को दी बधाई

    Russia Iran relations :पुतिन ने की ईरान के लिए अटूट समर्थन की घोषणा, सुप्रीम लीडर बनने पर मोजतबा को दी बधाई

    ‘एकाकी’ का बजट ‘तुम्बाड’ जितना, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हर भूमिका निभाई:आशीष चंचलानी

    ‘एकाकी’ का बजट ‘तुम्बाड’ जितना, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हर भूमिका निभाई:आशीष चंचलानी

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप

    विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द :हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप

    नेपाल की तस्वीरों में अब तक क्या-क्या बदला?

    जेन-जी आंदोलन से इलेक्शन तक :नेपाल की तस्वीरों में अब तक क्या-क्या बदला?

    कहा-भाजपा ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया

    कांग्रेस का तीखा हमला...कहा-भाजपा ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया

    फैन द्वारा लिखी अपनी प्रेम कहानी पढ़ भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

    Entertainment news:फैन द्वारा लिखी अपनी प्रेम कहानी पढ़ भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

    ‘तारा’ में कनिका कपूर का दमदार किरदार, युवराज संग केमिस्ट्री पर भी की बात

    Upcoming Show:‘तारा’ में कनिका कपूर का दमदार किरदार, युवराज संग केमिस्ट्री पर भी की बात

    स्टार प्लस का चर्चित शो- ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, नया टीजर रिलीज

    New Teaser:स्टार प्लस का चर्चित शो- ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, नया टीजर रिलीज

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....