Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेनेटरी पैड नष्ट करने कॉलेजों में लगेंगे ‘भस्मक’

प्रदेश के 53 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में इंसीनेटर यूनिट लगाने उच्च शिक्षा विभाग की पहल
सेनेटरी पैड नष्ट करने कॉलेजों में लगेंगे ‘भस्मक’

आशीष शर्मा-ग्वालियर। सरकारी कॉलेजों की छात्राओं को पीरियड्स के दिनों में कॉलेज में सेनेटरी पैड डिस्पोज करने की समस्या का सामना करना पड़ता था। अब प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए पहल की है। पहली बार सरकारी कॉलेजों में इंसीनेटर यूनिट ‘भस्मक’ लगाए जा रहे हैं ताकि छात्राएं पैड्स भस्मक में फेंककर इन पैड्स को नष्ट कर सकेंगी। विभाग के द्वारा सेनेटरी पैड्स को डिस्पोज करने के लिए इंसीनेटर लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 53 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कैंपस डवलपमेंट के लिए प्रत्येक कॉलेज के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि का उपयोग कॉलेज की रंगाई पुताई सहित अन्य कई कार्यों में किया जाएगा। इस साथ ही इस राशि से कॉलेज परिसर में एक इंसीनेटर यूनिट लगाने का प्रावधान भी किया है।

40 लाख रुपए में यह काम होंगे

कॉलेज में 40 लाख रुपए में स्टील का मेन गेट, रंगाई-पुताई, प्लास्टर, रिपेयरिंग, टॉयलेट में टाइल्स, सेनेटरी-सीपी फिटिंग, कॉलेज के गेट के ऊपर पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का साइनेज, पानी और बिजली की निर्बाध सप्लाई, ट्रिपल लेयर वाला एक हजार लीटर वाला पानी का टैंक, -पौधारोपण के काम होंगे।

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कैंपस डवलपमेंट के लिए 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे, इसमें इंसीनेटर यूनिट लगाई जाएगी ताकि छात्राएं सेनेटरी पेड्स को डिस्पोज कर सकें। -निशांत वरवड़े, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts