PlayBreaking News

Bhopal News : महाराणा प्रताप की जयंती समारोह के दौरान हादसा, निगम की क्रेन गिरने से पार्षद समेत दो घायल

Follow on Google News
Bhopal News : महाराणा प्रताप की जयंती समारोह के दौरान हादसा, निगम की क्रेन गिरने से पार्षद समेत दो घायल
भोपाल। आज 9 जून को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर राजधानी भोपाल में एक हादसा हो गया। शहर में महाराणा प्रताप की जयंती समारोह के दौरान नगर निगम की क्रेन अचानक से गिर गई। क्षत्रिय समाज के लोग एमपी नगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे। निगम की क्रेन के जरिए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा तभी अचानक से क्रेन गिर गई। हादसे में पार्षद समेत दो घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। https://x.com/psamachar1/status/1799747877532733812

पार्षद के पैर में हुआ फ्रैक्चर

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे नगर निगम की क्रेन के जरिए महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा था। प्रतिमा पर माला अर्पित करने के लिए वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत जैसे ही क्रेन पर पहुंचे, वह गिर गई। इस हादसे में पार्षद जितेंद्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। साथ पार्षद के साथ क्रेन पर चढ़ रह उनके मामा को भी चोट लगी है। फिलहाल, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे के लिए पार्षद ने नगर निगम को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि क्रेन का मेंटेनेंस समय-समय पर होना चाहिए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। ये भी पढ़ें- नरसिंहपुर में हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लड़कियों की मौत; बागेश्वरधाम की कथा से लौट रही थीं मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts