Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उड़ान में अधिक देरी होने पर विमान से उतर कर अब एयरपोर्ट के बाहर जा सकेंगे यात्री

विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने जारी किए नए दिशानिर्देश
उड़ान में अधिक देरी होने पर विमान से उतर कर अब एयरपोर्ट के बाहर जा सकेंगे यात्री

नई दिल्ली। विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें विमान में सवार होने के बाद उड़ान की रवानगी में लंबा विलंब होने पर यात्रियों को हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार के जरिये बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नवीनतम निर्देश हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ और उड़ान में देरी के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में आया है। कई बार यात्री विमान में सवार होने के बाद भी लंबे समय तक फंस जाते हैं।

बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने सोमवार को कहा कि नए दिशानिर्देश 30 मार्च को एयरलाइन कंपनियों और हवाई अड्डा संचालकों को जारी किए गए थे और अब ये लागू हो चुके हैं। ये दिशानिर्देश यात्रियों का कम उत्पीड़न सुनिश्चित करने में मदद करेंगे और उन्हें विमान में सवार होने के बाद लंबे समय तक बैठे नहीं रहना पड़ेगा।

हवाई अड्डों पर स्मार्ट सुरक्षा लेन स्थापित किए जाएंगे

हसन ने बीसीएएस के 38वें स्थापना दिवस समारोह में कहा, हवाई अड्डा संचालकों को दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए सुरक्षा जांच सहित बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करनी होगी। इससे पहले हसन ने कहा कि हवाई अड्डों पर भीड़ अवांछनीय है और बीसीएएस ने इस मुद्दे से निपटने के लिए अभीष्ट मानक और साधन विकसित किए हैं। इस क्रम में हवाई अड्डों पर स्मार्ट सुरक्षा लेन भी स्थापित की जाएगी। देश में घरेलू हवाई यातायात तेजी से बढ़ रहा है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts