Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे प्रवासी

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्जीनिया में आयोजित रैली मे दोहराए आरोप
Follow on Google News
अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे प्रवासी
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक रैली के दौरान दावा किया कि प्रवासी अमेरिका में अश्वेतों और लातिन अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे हैं। ट्रंप के इस बयान की आलोचकों ने कड़ी निंदा की और कहा कि वोट बैंक का दायरा बढ़ाने की उनकी यह नस्लवादी और अपमानजनक कोशिश है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया के तहत ट्रंप और बाइडेन के बीच गुरुवार को करीब 90 मिनट तक जोरदार बहस भी हुई थी। ट्रंप ने कोई सबूत पेश किए बिना कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चाहते हैं कि मतदाता के रूप में प्रवासी अमेरिकियों की जगह ले लें। उन्होंने सीएनएन पर प्रसारित बहस में कहा, सच्चाई यह है कि वह (बाइडेन) अश्वेत लोगों पर सबसे बड़ा प्रहार उन लाखों लोगों के जरिए कर रहे हैं जिन्हें उन्होंने सीमा पार से आने की अनुमति दी है। वे अब अश्वेतों की नौकरियां ले रहे हैं। वे लातिन अमेरिकियों की नौकरियां ले रहे हैं। आपको अभी यह समझ नहीं आ रहा लेकिन आप हमारे इतिहास की सबसे खराब चीज होती देखेंगे। ट्रंप और उनके सहयोगियों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी बाइडेन के कामकाज से असंतुष्ट अश्वेतों और लातिन अमेरिकी समुदाय तक पूर्व राष्ट्रपति की पहुंच बढ़ाएगी। ट्रंप ने शुक्रवार को वर्जीनिया में एक रैली के दौरान फिर से ये टिप्पणियां कीं। डेमोक्रेटिक पार्टी और अश्वेत नेताओं ने ट्रंप के इस बयान की निंदा की।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts