IMD Alert : अप्रैल-जून में आग उगलेगा सूरज, खूब सितम ढाएगी गर्मी, हीट वेव से बिगड़ेंगे हालात

Follow on Google News
IMD Alert : अप्रैल-जून में आग उगलेगा सूरज, खूब सितम ढाएगी गर्मी, हीट वेव से बिगड़ेंगे हालात
नई दिल्ली। अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही दोपहर के समय सूरज आग उगलने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में दोपहर के समय लू के थपेड़े भी तन झुलसा देंगे। मौसम विभाग ने भी हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। देश के कई हिस्सों में अप्रैल से लेकर जून के बीच भीषण गर्मी होने की आशंका है, इस दौरान तकरीबन 10 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है।

44 डिग्री तक चढ़ेगा गर्मी का पारा

IMD के मुताबिक, अगले तीन महीनों में देश के 6 राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। इसी के साथ अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का संभावना है। जबकि मई के महीने में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, इस साल फरवरी में दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में दिखेगा असर

IMD ने कहा कि अप्रैल, मई में अल नीनो की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सेंट्रल इंडिया और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक 8 दिनों तक हीट वेव चलने की आशंका है। इस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का असर भी रहेगा। गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में अगले 1-2 दिन तक तक हीट वेव, यानी गर्म हवाएं भी चलेंगी। https://twitter.com/ANI/status/1774778402781933578

ओडिशा का होगा हाल वेहाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इन तीन महीनों के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की संभावना है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः 8 दिनों की तुलना में दस से 20 दिनों तक लू चलने की आशंका है। ये भी पढ़ें-Katchatheevu Island Issue : जयशंकर ने बताई कच्चाथीवू की पूरी कहानी, कांग्रेस और DMK पर बरसे विदेश मंत्री; बोले-मुद्दे को छिपाया गया… जनता को जानने का अधिकार  
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts