
इंदौर। क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट कर रुपए दोगुने करने का लालच एक महिला को भारी पड़ गया। महिला 14 लाख की ठगी का शिकार हो गई। तुकोगंज थाना में महिला द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस महिला के मोबाइल पर आए लिंक और उसके नंबर की पड़ताल करने में जुट गई है।
महिला के खाते से चले गए 14 लाख
दरअसल, इंदौर के तुकोगंज थाने में एक महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें महिला ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट कर रुपए दोगने करने के लिए एक लिंक पहुंचाई गई। महिला ने जब लिंक पर क्लिक किया तो सामने वाले ने शुरुआत में महिला को कुछ रुपयों का फायदा भी पहुंचा। लेकिन, जैसे-जैसे महिला लिंक पर क्लिक करती गई वैसे-वैसे महिला के रुपए जाना शुरू हो गए। इस दौरान करीब 14 लाख रुपए की राशि चले जाने के बाद महिला ने खुद को रोका और पाया कि उसके साथ ठगी की जा रही है। इसके बाद महिला थाने पहुंची और उसने अपने साथ हुई पूरी घटना विस्तृत रूप से थाने पर बताई। इस पर थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की गई है।
इंदौर : #क्रिप्टो_करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 14 लाख की #ठगी, #महिला को रुपए दोगुने करने का #लालच पड़ा भारी, तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला, देखें VIDEO || #IndorePolice #CryptoCurrency #Cheating #Tukoganjpolice #PeoplesUpdate pic.twitter.com/OEEjEHNmnT
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 4, 2023
टॉस्क देकर आगे का खेल किया
मीडिया को जानकारी देते हुए तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि महिला को आई हुई लिंक पर शुरुआत में कुछ रुपए दिए गए। फिर टॉस्क का नाम देकर आगे का खेल किया गया।
(इनपुट- हेमंत नागले)
ये भी पढ़ें- इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सरपंच को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मछली पालन के एवज में मांगे थे रुपए