क्रिकेटखेल

IPL 2022 : MI vs DC की भिड़ंत आज, जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई टीम; जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2022 में आज डबल हेडर मुकाबले होने वाले हैं। पहला मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के सामने ऋषभ पंत होंगे। पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम का पिछले सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 तो दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज करवाई है। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 218 तो दिल्ली का 213 रन है। वहीं, लोएस्ट स्कोर देखें तो दिल्ली की टीम का मुंबई के खिलाफ 66 रन और मुंबई इंडियंस का 92 रन है।

कप्तान के तौर पर किसका पलड़ा भारी

कप्तान रोहित का विनिंग परसेंटेज 59.68 रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 129 मैच खेले हैं, जिसमें 75 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। वहीं, 50 मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। 4 मैच टाई रहे हैं। इसके अलावा रोहित 2009 में एक खिलाड़ी के तौर पर डेक्कन चार्जर्स के साथ IPL जीत चुके हैं।

वहीं, कप्तान के तौर पर पंत का विनिंग परसेंटेज 59.37 का है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने अब तक 16 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 9 बार जीत मिली है तो वहीं, 6 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच टाई रहा है।

ये भी पढ़ें- CSK vs KKR Live : कोलकाता को 132 रनों का दिया टारगेट; 38 गेंदों पर धोनी ने लगाई फिफ्टी

संभावित प्लेइंग-11

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, डेनियन सैम्स/डेवाल्डे ब्रेविस, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय।

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, यश ढुल, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन साकरिया।

टीमें

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, रितिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफरा आर्चर, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टायमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फेबियन एलेन, किरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भरत , टिम सीफर्ट।

कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला ?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच ये मुकाबला 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच ?

भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का टॉस 3 बजे होगा।

कहां होगा इसका लाइव प्रसारण ?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये जबरदस्त मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। मैच Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 HD Hindi, Star Sports Select 1, Star Sports Select 1 HD पर देखा जाएगा। इसके साथ ही स्टार नेटवर्क बांगला, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी इसे टेलीकास्ट करेगा।

कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ?

इस मुकाबले को डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल ऐप, वेबसाइट पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button