PlayBreaking News

कर्नाटक : 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर

Follow on Google News
कर्नाटक : 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर
हुबली। कर्नाटक के हुबली में एक 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। आरोपी कथित तौर पर बच्ची को एक शेड में लेकर गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

कैसे हुआ एनकाउंटर

हुबली पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि, आरोपी रितेश कुमार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गोली मारी गई। जब पुलिस टीम उसे कुछ डॉक्यूमेंट्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए उसके घर ले जा रही थी, तब उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पत्थर से हमला किया। पुलिस ने हवाई फायर किए, लेकिन वह फिर भी भागने की कोशिश करता रहा। इसके बाद पुलिस ने उस पर दो राउंड फायर किए, जिसमें वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पटना का रहने वाला था आरोपी

आरोपी रितेश कुमार (35) बिहार के पटना का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि, वह पिछले 3 महीने से हुबली में रह रहा था। यहां पर वो कंस्ट्रक्शन और होटलों में काम करता था। जांच के लिए पटना भेजी गई एक टीम ने बताया कि, आरोपी कई सालों से घर से दूर था।

पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा

कर्नाटक सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा, कांग्रेस विधायक अब्बय्या प्रसाद ने बताया कि, पीड़ित परिवार को एक घर भी मुहैया कराया जाएगा।

घर के सामने खेल रही थी बच्ची

जानकारी के मुचताबिक, 5 साल की बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी आरोपी रितेश की उस पर नजर पड़ी और फिर वो बच्ची को एक शेड में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर लोग शेड की तरफ भागते हुए आ गए, लेकिन तब तक आरोपी रितेश बच्ची के साथ रेप करके उसका मर्डर कर चुका था। हालांकि, जब लोग स्पॉट पर पहुंचे तब तक रितेश वहां से फरार हो चुका था। बच्ची को शेड की तरफ ले जाने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। आरोपी रितेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत हत्या और पुलिस कर्मियों पर हमला करने और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था। ये भी पढ़ें- भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तारी : बेल्जियम पुलिस ने भेजा जेल, PNB में 13,500 करोड़ रुपए का किया था लोन फ्रॉड
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts