Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत, तीन घायल

गुना में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत, तीन घायल
गुना जिले के भदौरा इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र स्थित रिजौदा गांव से बारात गुना जिले के मावन गांव आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से अपने गांव रिजौदा लौट रहे थे, तभी भदौरा के पास यह दुर्घटना हो गई।

गंभीर घायल का इलाज जारी

हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है, वे सभी रिजौदा गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24), और हितेश बैरागी (24) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए युवकों में सुदीप रघुवंशी (24), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) शामिल हैं। सुदीप की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कर रही जांच

म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि किसी अन्य वाहन की टक्कर की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता। ये भी पढ़ें- भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान : ISI चीफ असीम मलिक को बनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अप्रैल 2022 से खाली पड़ा था पद
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts