Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ में भीषण हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 3 घायल, अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Follow on Google News
राजगढ़ में भीषण हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 3 घायल, अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार
राजगढ़ जिले के पचोर में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ, जब एक एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे का कारण ड्राइवर की झपकी

मृतकों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रहे थे।

एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवर ने बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद अहमदाबाद की ओर जा रहे एक एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने कार से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आसपास के ट्रक चालकों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला।

घायलों का इलाज जारी

पुष्टम दुबे (50), अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं। शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि चार घायलों को पचोर से अस्पताल से लाया गया था। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है। ये भी पढ़ें- Indigo Flight : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस IGI लौटी; सभी यात्री सुरक्षित
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts