Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री ने फिर दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है

गृह मंत्री ने फिर दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है
मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए दंगे को लेकर एक गलत ट्वीट कर फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह को लेकर सियासत गरमा गई है। बुधवार को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के लिए हानिकारक बताया है।

‘कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है’

दिग्विजय पर कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि के बयान पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जो ट्रिक कभी परदे के पीछे से दिग्विजय सिंह अपनाते थे, सोहन वाल्मीकि के बयान के बाद में लग रहा है कि उसी दाव से उन्हें चित किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि शायद अब ये सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है। उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि खुद अपनी वफा से भी शर्मा रहे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1514179922410967042?t=CUD7LeZOMeG2_etz6_a7lA&s=08 ये भी पढ़ें- मंत्री विश्वास सारंग ने Twitter के CEO को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग

‘अलग-थलग पड़े दिग्विजय सिंह’

गृह मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं। अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई है, कोई एक भी उनके पक्ष में नहीं आया, उनके खिलाफ ही आया। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के धोखे वाले सॉफ्ट हिंदुत्व को भी बेनकाब कर दिया। इसलिए कमलनाथ के पूजा-पाठ वाले बयानों का सच क्या है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

‘अब बेगाने से लग रहे हैं दिग्विजय सिंह’

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की जब सरकार थी तब राहुल गांधी का आनंद ले रहे थे, अब खुद पर बीती तो खुदा याद आया। उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार में उम्मीदें की नहीं, हमसे कर रहे हैं। पता नहीं कमलनाथ ने तब भी इनकी कितनी सुनी थी, लेकिन उनके मंत्री तो ये कहते थे कि परदे के पीछे से ये ही सरकार चला रहे हैं। अब बेगाने से लग रहे हैं दिग्विजय सिंह।

‘खरगोन से पलायन की खबरें असत्य’

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगोन से पलायन की खबरें असत्य और भ्रामक हैं। डर के साए में प्रदेश में न कहीं पलायन हुआ है न हम कहीं ऐसा होने देंगे। वहीं उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन कर कर्फ्यू में ढील पर फैसला करेगा। ये भी पढ़ें- एक नहीं, 1 लाख FIR दर्ज करो… मुझे डर नहीं : दिग्विजय सिंह
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts