मध्य प्रदेश

दमोह में खूनी संघर्ष : दो पक्षों में विवाद, महिला सरपंच की मौत

जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत फुटेरा चौकी में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आपसी विवाद में गंज बरखेड़ा गांव की महिला सरपंच की मौत हो गई है। बता दें कि विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो गुट आपस में भिड़े

गंज बरखेड़ा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठियां चलने लगीं। दोनों पक्ष के लोग लोहे की रॉड से एक दूसरे पर हमला करने लगे। विवाद में महिला सरपंच की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button