Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होली पार्टीज में एंट्री पास के साथ होगा अनलिमिटेड फूड, पूल और रेन डांस

शहर में अलग-अलग लोकेशंस पर होंगे 20 से अधिक सेलिब्रेशन
Follow on Google News
होली पार्टीज में एंट्री पास के साथ होगा अनलिमिटेड फूड, पूल और रेन डांस

होली को लेकर भी अब शहर में ग्रुप पार्टीज शुरू हो चुकी हैं और इस साल इनकी संख्या भी बढ़ी हुई दिख रही है। शहर में अलग-अलग रिसॉर्ट्स में 20 से अधिक पार्टीज प्लान हुईं हैं, जहां स्टैग, कपल और फैमिली जा सकती हैं। इन पार्टीज में अनलिमिटेड फूड, ठंडाई, म्यूजिक, डीजे, आॅकेस्ट्रा, डांस μलोर, पूल साइड पार्टी, रेन डांस, गुलाल और ढोल का इंतजाम किया गया है। इन पार्टीज में फोटो बूथ, पिचकारी, रंग और सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया है। इन पार्टीज के एंट्री पास की बात करें तो इनके चार्जेस 299 रुपए से लेकर 27,999 रुपए तक रखे गए हैं, जिसमें स्टैग, कपल, फैमिली, वीआईपी और ग्रुप एंट्री पास शामिल हैं। शहर की अलग-अलग लोकेशंस पर यह पार्टीज प्लान की गईं हैं, जिसमें बुकिंग्स जारी हैं।

लाइव डीजे, अनलिमिटेड फूड

साकेत नगर में होली कार्निवाल परमार गार्डन में आॅर्गेनाइज किया गया है, जहां किड्स जोन, क्रेजी स्टेज, लाइव बैंड परफार्मेंस, 15 से अधिक फूड स्टॉल का अरेंजमेंट है। यहां एंट्री पास 299 रुपए से शुरू हैं। वहीं मिसरोद रोड स्थित गौरी ग्रीन में भी होली सेलिब्रेशन होने वाला है, यहां के पासेस न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, रोहित नगर, एमपी नगर, लालघाटी में मिल रहे हैं। एंट्री पास की कीमत 599, वीआईपी पास 799, ग्रुप पास 2500, वीआईपी पास 3500 रुपए का है।

कलर बॉम्ब और ढोल पर डांस

न्यू आरटीओ, इनाया फार्म्स पर रंगबाज 2.0 में डीजे रिजू और डीजे आकाश अपनी म्यूजिक बीट्स पर होली की मस्ती में झूमने वालों को और भी ज्यादा एंजॉय कराएंगे। यहां मेल-फीमेल स्टैग पास 1599, कपल पास 2999, वीआईपी टेबल पास 11,999 रुपए और 12 लोगों का पास 27,999 रुपए तक है। यहां स्टार्ट्स के साथ कंपलीट मील, 360 डिग्री सेल्फी पाइंट, वीआईपी सीटिंग, पूल पार्टी, कलर बॉम्ब और फोटोग्राफर्स मौजूद रहेंगे।

रेन डांस और ड्रिंक्स का इंतजाम

स्कायलैंड गार्डन, संत हिरदाराम नगर में पूल साइड पार्टी होगी। यहां रेन डांस, सेल्फी पाइंट डीजे व ढोल के साथ फूड और ड्रिंक्स का इंतजाम किया गया है। पासेस के रेट 899 रुपए से शुरू हैं।

रंग-लीला में पूल पार्टी:

टीजीआई इग्निसिया में रंग-लीला होगी, जिसमें पूल पार्टी, मॉकटेल्स, लाइव ढोल, डीजे, अनलिमिटेड फूड होगा। यहां स्टैग पास 1599, कपल पास 2999 और ग्रुप पास चार लोगों के लिए 5799 रुपए का होगा।

किड्स जोन का भी इंतजाम

आकाश मैरिज गार्डन, बैरागढ़ में कपल पास 2999 रुपए का है। यहां डीजे विक्की और डीजे गौरव परफॉर्म करेंगे। 7 घंटे का नॉन-स्टॉप सेलिब्रेशन, स्मोक कलर, मॉकलेट, फूड होगा। लालघाटी स्थित लैंडमार्क सेलिब्रेशन में पूल डांस, किड्स जोन, फोटो बूथ, पारंपरिक होली व्यंजन होंगे। वहीं सलैया में वचन गार्डन एंड रिसॉर्ट में जश्न-ए-रंग होगा, जिसमें आॅनलाइन बुकिंग में फ्री टी-शर्ट, मिलेगी। यहां रेन डांस होगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts