ताजा खबरलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

Holi Detox 2023 : होली के रंग में नहीं पड़ेगा भंग, हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Holi Detox 2023 : होली रंगों और मस्ती के साथ-साथ पकवानों का भी त्यौहार है। इस त्योहार में लोग भांग और ठंडाई पीना भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं लोग घरों में तरह-तरह के लजीज पकवान तैयार करते हैं और जमकर खाते हैं। हर कोई दोस्तों और परिवार के साथ होली का जश्न मनाते हैं। मस्ती को दोगुना करने के लिए लोग भांग या फिर शराब आदि का सेवन करते हैं। लेकिन, भांग पीने के बाद आप भी इसके हैंगओवर से डरते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन घरेलू उपाय से आप घर बैठे ही हैंगओवर उतार सकते हैं।

होली के त्यौहार पर देशभर में लोग ठंडाई, गुजिया, खीर, कुल्फी, पकोड़े, पानी पूरी, चाट और भांग के साथ मिठाइयों को नहीं भूलते हैं। होली के बाद बढ़ते हुए वजन और अस्वस्थ शरीर के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसने आप होली के बाद अपनी बॉडी को कुछ दिनों में ही डिटॉक्स कर सकते हैं।

नींबू पानी से दूर करें हैंगओवर

होली पर खाए जाने वाले पकवान ऑयली और हैवी होते हैं। इन खाद्य पदार्थों को खाने के बाद अगर आपको बेचैनी महसूस हो , तो नींबू पानी पीने की कोशिश करें। नींबू पानी पाचन में सहायता करेगा और आपके शरीर में विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा। अगर भांग का नशा ज्यादा हो गया है, तो दिन भर में चार से पांच बार नींबू पानी पिएं। ऐसा करने से भांग का नशा जल्दी उतर जाएगा।

नारियल पानी

भांग पी लेने से व्यक्ति का गला सूखने लगता है और उसे डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में नशा उतारने के लिए शरीर को हाइड्रेड करने आवश्यक हो जाता है। इसलिए भांग के नशे को कम करने के लिए व्यक्ति को नारियल पानी पिलाएं।

भरपूर पानी पिएं

शरीर को डिटॉक्‍स करने का सबसे बढ़िया तरीका है पानी। एक्सपर्ट एक दिन में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को सिस्टम से बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को फिल्टर भी करता है। यदि आप कुछ जड़ी-बूटियों और फलों के साथ अपने पानी में फ्लेवर जोड़ते हैं, तो वह न केवल पानी में स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पोषक तत्वों को भी जोड़ने में मदद करते हैं।

होली के बाद करें फास्टिंग

होली पर बनने वाले पकवान जैसे गुजिया, नमकपारे, मट्ठी, छोले भटूरे बहुत हैवी होते हैं। इनमें तेल बहुत रहता है। ये सभी पकवान अपच का कारण बन सकते हैं। जब हम फास्टिंग या उपवास करते हैं, तो हमारा शरीर डिटॉक्स होता है। हमारा पाचन तंत्र इस दौरान अधिक आराम से रहता है। यह एक व्यक्ति पर निर्भर है कि वे कैसे उपवास करना चाहता है। आप एक सप्ताह में 1 दिन उपवास या महीने में 4 दिन उपवास कर सकते हैं, जो कि सबसे बेस्ट है।

फलों का सेवन करें

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में सेब, अंगूर, अमरूद, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को शामिल करें। इसके अलावा आप फलों का सलाद या जूस बनाकर भी ले सकते हैं।

सब्जियों का जूस

सब्जियों का सेवन अधिक करें। साथ ही आप वेजिटेबल जूस, स्मूथी या सलाद भी ले सकते हैं। गाजर, चुकंदर जैसी सब्जियों का सेवन ना सिर्फ पेट को स्वस्थ रखता है बल्कि इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है। खीरा और पुदीना शरीर को ठंडा रखने के साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करते हैं।

भरपूर नींद बहुत जरूरी

होली खेलने के बाद आपको अच्छी नींद लेनी चाहिए। सोते समय बॉडी रिलैक्स होती है और शरीर कोशिकाओं की मरम्मत करता है। वहीं, जब आप अच्छी और भरपूर नींद लेते हैं तो शरीर के बहुत सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए करीब 7 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त है।

संबंधित खबरें...

Back to top button