Holi 2024 : होली का रंग छुड़ाते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स; चुटकी में होगा साफ

Holi 2024। होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, यह तो संभव ही नहीं। रंग के बिना होली बिल्कुल अधूरी है। होली के रंग अगर शरीर पर जम जाए तो उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कोई नहीं चाहता कि काला-नीला चेहरा लेकर काम पर जाए। केमिकल युक्त रंगों को हटाने के चक्कर में कई बार स्किन पर रैशेज और दाने भी हो जाते हैं। कई लड़कियां तो इस चक्कर में होली खेलने से भी कतराती हैं। होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और घरेलू तरीके...
नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आसानी से रंग छुड़ाया जा सकता है। रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर 15 या 20 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगाए और फिर नहा लें।
स्किन पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। 20-25 मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। इसके बाद चेहरा से रंग साफ हो जाएगा।
रंग छुड़ाने के लिए मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं। उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।
खीरे का प्रयोग करके आप रंग छुड़ा सकते हैं। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।
होली का रंग जल्दी से निकालने के लिए स्किन ड्राई नहीं होनी चाहिए। इसमें नमी बरकरार रखने के लिए 1 कटोरी में 2 टेबलस्पून दही, नींबू की 4-5 बूंदें डालकर मिक्स करें। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें। दही और नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से ये रंग को लाइट करने में मदद करता है।
ना करें यह गलती
होली के बाद स्किन पर साबुन या फेसवॉश लगाकर जोर−जोर से रगड़कर क्लीन करने की कोशिश ना करें। इसकी जगह आप फेशियल क्लींजर या बेबी ऑयल की मदद लें। साथ ही स्किन पर काफी सारा मॉइस्चराइजर भी लगाएं। इसके अलावा होली से पहले व बाद में एक सप्ताह तक ब्लीचिंग, वैक्सिंग या फेशियल से बचें। यह प्रोसीजर स्किन पोर्स को ओपन छोड़ देता है, जिससे हानिकारक कलर्स आपकी स्किन में गहराई तक जाकर आपको काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।नींबू और बेसन
नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आसानी से रंग छुड़ाया जा सकता है। रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर 15 या 20 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगाए और फिर नहा लें।
कैस्टर ऑयल
स्किन पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। 20-25 मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। इसके बाद चेहरा से रंग साफ हो जाएगा।
मूली+बेसन+दूध
रंग छुड़ाने के लिए मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं। उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।
खीरा और गुलाब जल
खीरे का प्रयोग करके आप रंग छुड़ा सकते हैं। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।
दही और नींबू