People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष मर्यादा न सिखाए: लोकसभा में बोले अमित शाह
    विपक्ष ने स्पीकर के पद पर सवाल उठाए: लोकसभा में बोले अमित शाह
    लोकसभा में अमित शाह का संबोधन शुरू, स्पीकर के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे
    स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से छह लोगों की मौत
    NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया
    सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा
    ईरान जंग : लोग पालतू कुत्ते-बिल्ली छोड़कर भाग रहे
    रेपिस्ट आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा
    लखनऊ में शंकराचार्य ने गोरक्षा शंखनाद किया
    लेबनान में इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
    एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक
    मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान
    जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री संग बैठक में मिडिल ईस्ट संघर्ष पर की चर्चा
    'पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', लोकसभा में बोले राहुल गांधी
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा
    स्पीकर के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे अमित शाह
    हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
    बेंगलुरु: बहस के बाद डिलीवरी एजेंट ने किया ग्राहक पर हमला, तोड़ी नाक
    नॉर्थ कोरिया ने एक हफ़्ते में टेस्ट किया दूसरा स्ट्रेटेजिक क्रूज़ मिसाइल
    हवाई सफर हुआ महंगा, AIR India ने बढ़ाया किराया
    आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
    जंग मे अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत:इजराइल में कई जगह बमबारी
    ताजा खबर

    HMPV Virus : भारत में तेजी से बढ़ रहे मामले, पुडुचेरी में 3 साल का बच्चा संक्रमित, सबसे ज्यादा केस गुजरात से सामने आए

    Publish Date: 11 Jan 2025, 7:42 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    चीन के बाद भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो इस समय चिंता का विषय है। देश में HMPV के अब तक कुल 16 मामले सामने आए हैं। शनिवार (11 जनवरी) को असम में 10 महीने का बच्चा संक्रमित मिलने के बाद अब पुडुचेरी में तीन साल का बच्चा संक्रमित मिला है। अब तक सबसे ज्यादा मामले गुजरात से सामने आए हैं। असम में मिले बच्चे का डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी-जुकाम के लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक सबसे ज्यादा मामले गुजरात से सामने आए हैं।

    HMPV वायरस के देश में 16 केस

    महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, यूपी, असम और राजस्थान में HMPV के केस सामने आए हैं। HMPV के केस सामने आने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
    • पहला केस – (6 जनवरी) कर्नाटक में 8 महीने का बच्चा
    • दूसरा केस – (6 जनवरी) कर्नाटक में 3 महीने का बच्ची
    • तीसरा केस – (6 जनवरी) गुजरात में 2 महीने का बच्चा
    • चौथा केस – (6 जनवरी) पश्चिम बंगाल में 5 महीने का बच्चा
    • 5वां केस – (6 जनवरी) तमिलनाडु में 69 साल का पुरुष
    • 6वां केस – (6 जनवरी) चेन्नई में 45 साल का पुरुष
    • 7वां केस – (7 जनवरी) नागपुर में 13 साल की लड़की
    • 8वां केस – (7 जनवरी) नागपुर में 7 साल का लड़का
    • 9वां केस – (8 जनवरी) मुंबई में 6 महीने की बच्ची
    • 10वां केस – (9 जनवरी) यूपी के लखनऊ में 60 साल की महिला
    • 11वां केस – (9 जनवरी) गुजरात में 8 साल का बच्चा
    • 12वां केस – (9 जनवरी) गुजरात के अहमदाबाद में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग
    • 13वां केस – (10 जनवरी) राजस्थान में 6 महीने की बच्ची
    • 14वां केस – (10 जनवरी) गुजरात में 9 महीने का बच्चा
    • 15वां केस – (11 जनवरी) असम में 10 महीने का बच्चा
    • 16वां केस - (11 जनवरी) पुडुचेरी में 3 साल का बच्चा

    HMPV को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 

    स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 6 जनवरी को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को लेकर कहा कि यह कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहचान पहली बार 2001 में हुई थी, जिसके बाद यह दुनिया भर में फैला। यह मुख्य रूप से हवा के माध्यम से फैलता है और सांस लेने के जरिए लोगों को संक्रमित करता है। यह वायरस सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। मंत्री ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही भारत के साथ रिपोर्ट साझा करेगा।

    चीन में कई जगह इमरजेंसी घोषित होने का दावा 

    सोशल मीडिया में मरीजों का एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया जा रहा है की चीन में वायरस फैलने के बाद कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित की गई है। दावे के मुताबिक, अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, चीन ने ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चीन के CDC ने अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित लोगों में संक्रमण का अधिक खतरा बताया है। खांसने और छींकने से वायरस तेजी से फैल सकता है, और गंभीर मामलों में यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया का कारण बन सकता है। रॉयटर्स के अनुसार, चीन इस वायरस पर काबू पाने के लिए निगरानी सिस्टम का परीक्षण कर रहा है।

    सर्दियों में HMPV वायरस का खतरा 

    HMPV वायरस की पहचान सबसे पहले 2001 में हुई थी। एक डच रिसर्चर ने इस संक्रमण का पता लगाया था। हालांकि, ये वायरस पिछले 6 दशकों से मौजूद है। ये वायरस सभी तरह के मौसम में वातावरण में मौजूद होता है, लेकिन इसके सबसे ज्यादा फैलने का खतरा सर्दियों में होता है।

    कितना खतरनाक है HMPV?

    ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक एयरबोर्न डिजीज यानी वायुजनित रोग है, जो गंभीर साबित हो सकता है। यह हवा के जरिए तेजी से फैलने के कारण अत्यधिक संक्रामक होता है और फेफड़ों को प्रभावित कर गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता है। HMPV वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

    इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है भारत 

    भारत में, डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) अतुल गोयल ने कहा कि मेटान्यूमोवायरस के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि चीन में इसका प्रकोप गंभीर है, लेकिन भारत में यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी वायरस है। गोयल ने कहा कि यह आमतौर पर जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है। गोयल ने कहा कि सर्दी के दिनों में रेस्पिरेटरी वायरस इन्फेक्शन होते हैं। हमारे अस्पताल और इंस्टीट्यूशंस इसको हैंडल करने के लिए तैयार हैं।

    HMPV के लक्षण

    चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, इससे संक्रमित मरीजों में सर्दी और कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस वायरस के प्रमुख लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गले में घरघराहट और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं। इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे दो साल से कम उम्र के बच्चों के सात ही, पहले से सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से ग्रसित मरीजों में भी देखने को मिल रहा है।

    कैसे फैलता है संक्रमण

    HMPV वायरस खांसने और छींकने से फैलता है। फैलने का खतरा अधिक है। वायरस का असर ज्यादा होने पर इससे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया भी हो सकता है। चीन में HMPV के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    कैसे करें बचाव

    • कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोएं
    • चेहरे को हाथ साफ किए बिना न छुएं
    • भीड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें।

    पांच साल पहले कहर बरपा चुका है कोविड

    यह स्थिति 2019 में चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस की याद दिला रही है। तब इसे रहस्यमयी निमोनिया समझा गया था, लेकिन यह सार्स-कोव-2 वायरस निकला। जिसके तहत 70 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए और 70 लाख से अधिक मौतें हुईं। 30 जनवरी 2020 को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू, रॉकेट से बनाया निशाना

    भारत आ रहे थाईलैंड के शिप पर हमला :अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू, रॉकेट से बनाया निशाना

    एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक से बना दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन

    GOOGLE :एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक से बना दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन

    शादी के 25 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर करा दी पति की हत्या

    मप्र में एक और सोनम :शादी के 25 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर करा दी पति की हत्या

    पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, कहा- संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

    मिडिल ईस्ट तनाव: पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, कहा- संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

    भारत का ये प्लेयर भी है शामिल

    5 दिग्गज खिलाड़ी जो कभी भी ले सकते हैं संन्यास :भारत का ये प्लेयर भी है शामिल

    स्पीकर पर प्रस्ताव को लेकर तीखी बहस, अमित शाह बोले- यह सदन मेला नहीं

    संसद में गरमाया माहौल!स्पीकर पर प्रस्ताव को लेकर तीखी बहस, अमित शाह बोले- यह सदन मेला नहीं

    हॉर्मुज की खाड़ी में फैली दहशत, दुबई से भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हुआ बड़ा हमला!

    Iran-Israel War:हॉर्मुज की खाड़ी में फैली दहशत, दुबई से भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हुआ बड़ा हमला!

    सुनील दत्त-नरगिस की शादी की सालगिरह पर प्रिया दत्त ने बताया कैसी थी पापा-मम्मी की केमेस्ट्री

    Sunil Dutt-Nargis wedding anniversary :सुनील दत्त-नरगिस की शादी की सालगिरह पर प्रिया दत्त ने बताया कैसी थी पापा-मम्मी की केमेस्ट्री

    टी-20 में कम खेलेंगे, 2027 वर्ल्ड कप के लिए लिया गया फैसला

    जसप्रीत बुमराह वन-डे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करेंगे :टी-20 में कम खेलेंगे, 2027 वर्ल्ड कप के लिए लिया गया फैसला

    भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स 1342 और निफ्टी 395 अंक टूटा

    Share Market Today:भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स 1342 और निफ्टी 395 अंक टूटा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....