कोलकाता में बोले हिमंता :असम में सेंचुरी, बंगाल में डबल सेंचुरी पक्की, TMC नेता बोले- 135 सीटें हमारी, EC ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया...

चुनाव आयोग ने पहले चरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें एएसपी और एसडीएपीओ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
Follow on Google News
असम में सेंचुरी, बंगाल में डबल सेंचुरी पक्की, TMC नेता बोले- 135 सीटें हमारी, EC ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया...
Photo Courtesy : IANS

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार बदलता जा रहा है। फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद अब सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सरकार बनने को लेकर बड़े दावे किए हैं।

BJP का बड़ा दावा, बंगाल में 200 पार का लक्ष्य

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार असम में सेंचुरी और पश्चिम बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएगी। सरमा ने यह भी कहा कि पहले चरण में ही पार्टी 110 सीटें जीत चुकी है, जिससे पार्टी के आत्मविश्वास का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: ‘AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी...’ केजरीवाल के घर को BJP ने बताया ‘शीशमहल 2’, बोली- सादगी सिर्फ दिखावा

हिमंता ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा

सरमा ने बांग्लादेश से हो रही कथित घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपनी बहुसंख्यक स्थिति खो सकते हैं। उन्होंने इसे बड़ा जनसांख्यिकीय खतरा बताते हुए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।

TMC का 125-135 सीटों का दावा

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पहले चरण में ही बीजेपी हार चुकी है और TMC को बढ़त मिली है। उन्होंने दावा किया कि 152 सीटों में से पार्टी को 125 से 135 सीटें मिलेंगी और ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार चौथी बार बनेगी।

यह भी पढ़ें: AAP में अंदरूनी कलह का असर! क्यों 7 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, मान बोले- 'इनकी सब्जी कभी नहीं पकेगी...'

अभिषेक बनर्जी बोले- BJP में घबराहट

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहले चरण के बाद बीजेपी खेमे में घबराहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मीडिया के जरिए यह नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रही है कि उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।

EC ने 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया

इधर, चुनाव आयोग ने पहले चरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें एएसपी और एसडीएपीओ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। आयोग ने साफ किया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। और अगर आगे ऐसी लापरवाही सामने आई तो आयोग सख्त एक्शन लेगा।

Breaking News

मतदान शांतिपूर्ण, दोबारा वोटिंग की जरूरत नहीं

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में सभी 44,376 पोलिंग स्टेशनों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ और कहीं भी दोबारा मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। इसे चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के तौर पर देखा जा रहा है।

Twitter Post

रैलियां और रोड शो जारी

इधर, चुनावी माहौल के बीच बीजेपी और TMC दोनों ही दलों के नेता लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में रोड शो किया, जबकि अन्य नेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने ममता बनर्जी के शासन पर हमला बोलते हुए इसे 15 साल का कुशासन बताया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। वहीं, दोनों दलों के बीच बयानबाजी से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts