चुनावी घमासान तेज : हिमंता का ममता पर हमला, ममता बोली- भाजपा का कल से पतन शुरू, राहुल का तमिलनाडु में वार

ममता बनर्जी ने महिलाओं के आरक्षण को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह बिल वास्तव में परिसीमन से जुड़ा था, इसलिए उनकी पार्टी ने इसका विरोध किया।
Follow on Google News
हिमंता का ममता पर हमला, ममता बोली- भाजपा का कल से पतन शुरू, राहुल का तमिलनाडु में वार

कोलकाता। देश में चुनावी माहौल के बीच सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ताजा बयानों ने राजनीति को और गरमा दिया है। अलग-अलग राज्यों में हो रही रैलियों में नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए हैं और अपने-अपने मुद्दों को जोर-शोर से उठाया है।

वोट के लिए जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को दी- हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कलिम्पोंग में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को सौंप दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता के शासन में राज्य की स्थिति खराब हुई है और अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया, तो बंगाल को नुकसान हो सकता है।

भाजपा का पतन शुरू- ममता

वहीं, ममता बनर्जी ने उलुबेरिया में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो चुका है। महिलाओं के आरक्षण को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह बिल वास्तव में परिसीमन से जुड़ा था, इसलिए उनकी पार्टी ने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें: West Bengal : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अधिकारियों के तबादले की याचिका, BJP का आरोप- ममता जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही

राहुल - BJP भाषा को कमजोर करने में लगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के पोन्नेरी में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तमिल भाषा और संस्कृति को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। राहुल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह तमिल भाषा और इतिहास को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी।

Twitter Post

राहुल गांधी ने रानीपेट में एक अन्य रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में महिलाओं के आरक्षण के नाम पर देश को गुमराह कर रही है और इसके जरिए चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में पलटा खेल : संशोधन बिल गिरा, राहुल गांधी ने बताया ‘संविधान की जीत’

देशभर के चुनाव में कहां क्या हो रहा...

•    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रोड शो किया।

•    ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया।

•    कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

•    तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने डाक मतपत्र डाले।

•    कोलकाता में आयकर विभाग ने TMC विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की।

PM मोदी शाम को कोयंबटूर में रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, जिससे दक्षिण भारत में चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है। वहीं, TMC ने भाजपा समर्थकों पर महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts