राष्ट्रीय

वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह नहीं बनेंगी हिमाचल प्रदेश की सीएम, आलाकमान तय करेगा नाम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद कांग्रेस में सीएम पद को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। शुक्रवार को पार्टी पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर पार्टी विधायकों की लिस्ट सौंपी और सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए समय मांगा। शाम को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में नवनिर्वाचित विधायक इकट्ठे हुए। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। हिमाचल में मुख्यमंत्री के लिए दो नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और दूसरे सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। हालांकि, देर रात सूत्रों से खबर मिली कि प्रतिभा को सीएम नहीं बनाया जाएगा। किसी विधायक को ही सीएम का पद दिया जाएगा। शुक्रवार रात राजीव भवन में कई घंटे चली बैठक में किसी का नाम तय नहीं हो पाया। अब आलाकमान मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा।

प्रतिभा सिंह ने जताई दावेदारी

प्रतिभा सिंह। (फाइल फोटो)

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में दो नामों की चर्चाएं तेज हैं। पहला नाम प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का है। वे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह (66) ने संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। उधर, उनके बेटे और शिमला ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा- मैं शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, लेकिन मेरी मां मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। हालांकि, प्रतिभा का कहना है कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। पार्टी आलाकमान जो फैसला लेगा, वह सभी को मंजूर होगा।

दूसरे दावेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। हालांकि, शाम को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही, कार्यकर्ता और विधायक हूं। पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा। वहीं, विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि, जो भी फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा, वह हमें मंजूर होगा। यहां निवर्तमान विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।

कांग्रेस ने जीती हैं 40 सीटें

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीती हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था और गुरुवार को परिणाम घोषित हुए थे।

पार्टी अध्यक्ष चुनेंगे विधायक दल का नेता

बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक एक प्रस्ताव पारित कर सकते हैं। यह पार्टी अध्यक्ष को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत करेगा। विधायक दल का नेता ही अगला मुख्यमंत्री बनेगा। उधर, कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें पार्टी के विधायकों की लिस्ट सौंपी। है।

Supreme Court ने कहा- कॉलेजियम बहु सदस्यीय है, इसके संभावित फैसले को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता

 

 

 

संबंधित खबरें...

Back to top button