Himachal Pradesh : चुनाव नतीजों से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 30 नेताओं को पार्टी से निकाला; जानें वजह

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले ही पार्टी ने 30 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं को आगामी 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं निष्कासित किया गया है, उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला जिला के चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 30 कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
चौपाल ब्लॉक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी भी शामिल हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी से बागी होकर पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं।
अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…


चौपाल ब्लॉक के नेताओं पर गिरी गाज









