राष्ट्रीय

Himachal Assembly Elections: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, यूनिफॉर्म सिविल कोड… 8 लाख नौकरियां समेत किए ये बड़े वादे

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में 11 मुख्य बातें शामिल हैं। शिमला में इसे लॉन्च करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा ने कहा कि, हमने पहले भी जो वादे किए थे वो सभी पूरे किए हैं।

नड्डा ने जारी किया संकल्प पत्र

  • हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लाया जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई जाएगी।
  • 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
  • सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा।
  • महिलाओं को 33 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण देंगे।
  • माता और नवजात की देखभाल के लिए महिलाओं को ₹25000 की राशि मिलेगी।
  • बुनियादी ढांचे और परिवहन के विकास के लिए भाजपा शक्ति नामक कार्यक्रम शुरू करेगी। इससे धार्मिक मंदिर और स्थानों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
  • शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता राशि बढ़ाएंगे।
  • मुख्यमंत्री शगुन योजना में BPL परिवारों को 31000 की जगह 51000 रुपए देंगे।
  • 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को ढाई हजार रुपए हर महीने स्कॉलरशिप दी जाएगी, जो कि ग्रेजुएशन तक जारी रहेगी।
  • हिम स्टार्टअप योजना लेकर आएंगे, युवाओं के लिए 900 करोड़ रुपए के कोष के साथ स्टार्टअप इकाई शुरू की जाएगी।
  • स्कूल जाने वाली बच्चियों को साइकिल और स्कूटी मिलेगी।
  • सेब कार्टन पर 12% GST लगेगी, ज्यादा होगी तो राज्य सरकार वहन करेगी।
  • हर जिले में 2 गर्ल्स हॉस्टल बनाएंगे। जो बेटियां हायर एजुकेशन करना चाहेंगी, उन्हें इसमें मदद मिल सकेगी।
  • वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा, अवैध उपयोग पर रोक लगेगी।
  • महिलाओं को होमस्टे चलाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

यह जनता के विश्वास का संकल्प पत्र…

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। यह जनता के विश्वास का संकल्प पत्र है। इसके लिए करीब 25 हजार लोगों से सुझाव लिए गए।

कांग्रेस के घोषणापत्र की मुख्य बातें

  • कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इसके साथ ही सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की बात कही है।
  • कांग्रेस ने 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का भी वादा किया है।
  • इसके अलावा, किसानों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने सेब की हर किस्म के लिए एमएसपी (MSP) निर्धारित करने का भी वादा किया है।
  • कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी स्कूल बनाए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा चुनाव

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर
नॉमिनेशन- 25 अक्टूबर तक
वोटिंग- 12 नवंबर
काउंटिंग- 8 दिसंबर

हिमाचल में 1184 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा

हिमाचल प्रदेश में करीब 55 लाख वोटर हैं। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यहां 1184 ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा हैं।

कुल सीटें- 68
कुल वोटर- 55 लाख
पहली बार वोट डालेंगे- 1.86 लाख
80 साल से ऊपर वाले वोटर्स- 1.22 लाख

ये भी पढ़ें- हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल: 12 नवंबर को वोटिंग… 8 दिसंबर को नतीजे, घर से भी वोटिंग की सुविधा देगा आयोग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। उसका कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं, यहां 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। इसमें बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button