राष्ट्रीय

हिमाचल में कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर! विधायकों को दूसरे राज्य भेजने की तैयारी, CM बघेल बोले- BJP कुछ भी कर सकती है

हिमाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, जबकि भाजपा दूसरे नबंर पर बढ़त बनाए हुए है। इसी बीच अब कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर सता रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के डर के चलते कांग्रेस उन्हें सेफ जोन में भेजने की तैयारी कर रही है।

विधायकों को कहां भेजने की तैयारी कर रही कांग्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीत के तुरंत बाद विधायकों को कांग्रेस दफ्तर आने को कहा गया है। वहां से इन्हें अभी चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस चुनाव जीतने वाले अपने सभी विधायकों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में ले जा सकती है। विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान भेजा जा सकता है, ताकि इन्हें भाजपा नेताओं के संपर्क से दूर रखा जा सके।

कुछ भी कर सकती है बीजेपी- भूपेश बघेल

हिमाचल में जीतने वाले कांग्रेसी विधायकों को रायपुर लाने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यहां तो नहीं लाया जाएगा। हालांकि, उन्हें संभाल कर रखना पड़ेगा क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है किसी स्तर पर जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया है।

हिमाचल में हर 5 साल बाद बदलती है सरकार

68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। जिसमें करीब 76.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि, राज्य में फिलहाल भाजपा की सरकार है। वहीं अब अगर अतीत की बात करें तो हिमाचल में हर पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज चला आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Gujarat, Himachal Election Results: गुजरात में BJP की रिकॉर्डतोड़ जीत के आसार, हिमाचल में कांग्रेस ने मारा पंजा

हिमाचल में अभी भाजपा का राज

हिमाचल प्रदेश में भाजपा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं, यहां 2017 में एक चरण में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button