PlayBreaking News

इंदौर में तेज रफ्तार का कहर... ट्रक ने ओवरटेक कर बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

Follow on Google News
इंदौर में तेज रफ्तार का कहर... ट्रक ने ओवरटेक कर बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राऊ-तेजाजी नगर में बुधवार सुबह ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर घायल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ओंकारेश्वर जा रहा था परिवार

राऊ पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 9 बजे की है। जब करण सिंह चौहान पत्नी छाया और 17 साल की बेटी दिव्यांशी के साथ बाइक से नावदापंथ से ओंकारेश्वर जा रहे थे। राऊ सर्कल से वह तेजाजी नगर से खंडवा रोड की तरफ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। सेज यूनिवर्सिटी के पास ट्रक ने ओवरटेक किया और बाइक सवार परिवार को पीछे से कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि छाया और बेटी दिव्यांशी सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता करण गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, वे आईसीयू में भर्ती हैं।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के रिश्तेदार

घायल करण सिंह चौहान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान के भाई हैं। उनकी एक बेकरी है, वहीं बेटी चोईथराम स्कूल में पढ़ती है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts