Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड के CM चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

झारखंड के CM चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने कहा- हमारे गठबंधन ने नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया और हेमंत सोरेन को हमने गठबंधन का नेता चुना है। देखें VIDEO - https://x.com/ANI/status/1808503969297400166 JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया

झारखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच रांची में मुख्यमंत्री आवास में आज इंडी गठबंधन के विधायकों के बीच बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए। देखें VIDEO - https://x.com/AHindinews/status/1808462431191973969

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद, हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने थे।

चंपई सोरेन ने सभी कार्यक्रम किए कैंसिल

झारखंड में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होने वाला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिया गया है। गो-सेवा आयोग का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम और मंत्री को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बांटे जाने थे। कार्यक्रम को अंतिम समय में रद्द करने के बाद चंपाई सोरेन आज विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला : CM अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts