Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 123 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा अप्रैल

मौसम विभाग ने जारी किया कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 123 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा अप्रैल

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 1980 के दशक से सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान लगातार जारी है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान (22 डिग्री से.) 1901 के बाद से सबसे अधिक था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही, इसलिए पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान (31 डिग्री से.) 1901 के बाद दूसरी बार सबसे अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 2016 के बाद से इस अप्रैल में सबसे लंबे समय तक (16 दिन) लू चली है।

पूर्वोत्तर, उत्तर- पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और दो से चार दिन लू चल सकती है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts