अंतर्राष्ट्रीय

पूर्वी यूक्रेन में रूस बढ़ा रहा अपनी ताकत… सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा काफिला, न्यूक्लियर हमले का बढ़ा खतरा!

रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 50 दिन होने वाले हैं। दोनों देशों के बीच इस संघर्ष का अंत होते नजर नहीं आ रहा है। रूस के हमलों के बाद से यूक्रेन में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं। इसी बीच पूर्वी यूक्रेन पर जोरदार हमले के लिए रूस बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। सैन्य गतिविधियों की नई सैटेलाइट तस्वीर सामने आई हैं।

अब बल्गोरोद में सेना तैनात कर रहा रूस

पूर्वी यूक्रेन पर जोरदार हमले के लिए रूस बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि, पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूसी सेना अपनी ताकत बढ़ा रही है। अब बेल्गोरोद में रूसी काफिले को बड़े स्तर पर तैनात किया जा रहा है।

रूस का दावा- यूक्रेनी नौसैनिकों ने किया सरेंडर

रूस ने दावा किया है कि 162 अधिकारियों सहित यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड के 1,026 नौसैनिकों ने मारियुपोल में आत्मसमर्पण कर दिया है।

मेदवेदचुक के बदले जेलेंस्की ने मांगे यूक्रेनी लोग

राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने गिरफ्तार मेदवेदचुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के सामने एक प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रूस से कहा है कि, अगर आप मेदवेदचुक को सुरक्षित चाहते हैं तो कैदी बनाए गए यूक्रेन के आम नागरिकों को वापस कर दें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के हमले शुरू होने से पहले यूक्रेन में विपक्षी नेता मेदवेदचुक को देशद्रोह के केस में नजरबंद रखा गया था, लेकिन वह युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद गायब हो गए थे।

यूक्रेन का दावा – जंग में रूस के 19,800 सैनिकों की मौत

न्यूक्लियर हमले की तैयारी में रूस!

रूस यूक्रेन में युद्ध के बीच एक बार फिर न्यूक्लियर हमले का खतरा गहरा रहा है। एक सप्ताह में दूसरी बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ दिखे हैं। पुतिन कई बार धमकियां दे चुके हैं। पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुतिन के साथ खड़े एक शख्स के हाथ में न्यूक्लियर ब्रीफकेस दिख रहा था। अब बेलारूस से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुतिन न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ दिख रहे हैं। जेलेंस्की कई बार रूस की ओर से यूक्रेन पर केमिकल अटैक की आशंका जता चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : आतंक के एक नए चरण की तैयारी कर रहा रूस! जेलेंस्की ने किया ये दावा

जंग में अबतक मारे गए यूक्रेन के 1,892 लोग, संयुक्त राष्ट्र का दावा

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा दावा किया है। कहा गया है कि युद्ध की वजह से यूक्रेन में अबतक 1,892 लोग मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा 11 अप्रैल तक का है। इसमें 71 बच्चे भी शामिल बताये गए हैं। इसके अलावा 2,558 लोग जख्मी हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button