PlayBreaking News

ब्रज मंडल यात्रा से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, नूंह में इंटरनेट बंद, SMS सर्विस भी 24 घंटे के लिए प्रतिबंध

Follow on Google News
ब्रज मंडल यात्रा से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, नूंह में इंटरनेट बंद, SMS सर्विस भी 24 घंटे के लिए प्रतिबंध
चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद करने का रविवार को आदेश दिया है। पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इस बार हिंसा न हो इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जिले में यह आदेश आज 21 जुलाई को शाम 6 बजे से कल 22 जुलाई को सोमवार शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

नूंह जिले में तनाव की आशंका

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 तक स्थगित रहेगी। आदेश में कहा गया है, नूंह जिले में तनाव, गड़बड़ी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति तथा सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए

यह आदेश व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर (अब एक्स) आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए दिया गया है। इस बीच, नूंह पुलिस ने कहा कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

पिछले साल हुई थी हिंसा

पिछले साल 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश में 2 होमगार्ड की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 15 अन्य घायल हो गए थे। भीड़ ने पथराव किया था और कारों में आग लगा दी थी। उसी रात गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ ने हमला कर दिया था और उसके नायब इमाम की मौत हो गई थी। इस संघर्ष के तत्काल बाद कम से कम 5 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। ये भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट में बड़ा बदलाव : रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी, नागर सिंह चौहान का घटा कद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts