हरियाणा के अंबाला में 5 लोगों की हत्या, भाई ने ही खत्म कर दिया पूरा परिवार, इलाके में मचा हड़कंप

हरियाणा के अंबाला में 5 लोगों की हत्या, भाई ने ही खत्म कर दिया पूरा परिवार, इलाके में मचा हड़कंप
अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिटायर्ड फौजी भूषण ने जमीन विवाद में अपने भाई, भाभी, छह माह के भतीजे, 5 साल की भतीजी और मां की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को जलाने की कोशिश की। जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो रात करीब तीन बजे एसपी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए।

वारदात के समय पीड़ित सो रहे थे

पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, घटना रविवार रात नारायणगढ के रटोर गांव की है। रिटायर्ड फौजी भूषण कुमार ने कथित तौर पर परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। अपने पिता को भी घायल कर दिया। वारदात के समय पीड़ित सो रहे थे। अपराध करने के बाद उसने शवों को जलाने की भी कोशिश की। प्राथमिक जांच से पता चला कि दो भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कुमार की मां सरूपी देवी (65), भाई हरीश कुमार (35), भाभी सोनिया (32) और उनके दो बच्चे पांच वर्षीय यशिका और छह साल के मयंक के रूप में हुई है। आरोपी के पिता ओम प्रकाश भी हमले में घायल हो गए हैं और उनका नारायणगढ़ के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर अंबाला के एसपी सुरिंदर सिंह ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया। कथित तौर पर हत्या करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और मामले में जांच जारी है। ये भी पढ़ें- संसद और लालकिला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के संगठन ने सांसद वी शिवादासन को मैसेज किया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts