Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरमनप्रीत के अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हराया

डब्ल्यूपीएल : तालिका में 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मुंबई
हरमनप्रीत के अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हराया

मुंबई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (54) और नेट सायवर ब्रंट (38) की पारियों के बाद एमेलिया केर (तीन विकेट), हैली मैथ्यूज और शबनिम इस्माइल (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंम्बई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के 19वें मुकाबले में सोमवार को गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हरा दिया। मुंबई की गुजरात पर यह लगातार छठी जीत हैं।

180 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 54 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिए। बेथ मूनी (7), काश्वी गौतम (10), एश्ली गार्डनर (0) और हरलीन देओल (24) रन बनाकर आउट हुई। 11वें ओवर में इस्माइल ने फीबी लिचफील्ड (22) को बोल्ड आउट किया। 14वें ओवर में एमेलिया केर ने डिएंड्रा डॉटिन (10) को बोल्ड आउट किया। 17वें ओवर में एमेलिया केर ने भारती फूलमाली को आउटकर गुजरात को बड़ा झटका दिया।

भारती फूलमाली ने 25 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाते हुए (61) रनों की आतिशी पारी खेली। 20 ओवर में हेली मैथ्यूज ने तनुजा कंवर (10) को रनआउट करने के बाद सिमरन शेख (18) को बोल्ड कर गुजरात के मैच को जीतने की उम्मीद को बड़ा झटका दिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण के आगे गुजरात जायंट्स ने की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 170 रन ही बना सकी और नौ रनों से मुकाबला हार गई। मुम्बई इंडियंस की ओर से एमेलिया केर को तीन विकेट मिले। शबनिम इस्माइल और हैली मैथ्यूज ने दो-दो विकेट लिये। संस्कृति गुप्ता ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। टीम के लिए कप्ताने हरमनप्रीत कौर ने नेट सायवर ब्रंट के साथ पारी को संभाला। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। नेट सायवर ब्रंट ने 31 गेंदों में छह चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts