हरदा में नया विद्युत सब स्टेशन तैयार, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति मजबूत

हरदा। खामापड़वा उपकेंद्र से वितरण केंद्र हरदा उत्तर क्षेत्र के लगभग 6 गांवों को विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उपकेंद्र से लगभग 924 घरेलू और 254 कृषि पंप उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
6 गांवों को मिलेगा विद्युत आपूर्ति का फायदा
महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के शुरू होने से वितरण केंद्र हरदा उत्तर क्षेत्र के लगभग 6 ग्रामों को विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। खामापड़वा उपकेंद्र से क्षेत्र के लगभग 924 घरेलू और 254 कृषि पंप उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर के पहले CEO बनने पर क्या बोले जितेंद्र मिश्रा? सामने आई पहली प्रतिक्रिया
वोल्टेज की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी
नवीन उपकेंद्र के शुरू होने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ वोल्टेज की गुणवत्ता और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन से किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू और लगातार विद्युत सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
कृषि उपभोक्ताओं को विशेष लाभ
नवीन उपकेंद्र से विशेष रूप से कृषि उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। विद्युत व्यवस्था मजबूत होने से लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी और फॉल्ट होने पर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने में भी सहायता मिलेगी।
विद्युत वितरण घाटा कम करने में मिलेगी मदद
नवीन उपकेंद्र से विद्युत वितरण घाटे को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन से किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू और निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 153 प्रकरण दर्ज; 26.37 लाख की बिलिंग
विद्युत अधोसंरचना को लगातार किया जा रहा मजबूत
महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विद्युत उपभोक्ताओं को सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है। जिसके फलस्वरूप खामापड़वा में नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार है।




















