हरदा में नया विद्युत सब स्टेशन तैयार, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति मजबूत
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खामापड़वा गांव में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है। यह उपकेंद्र आईएसओ 9001:2015 से प्रमाणित है।
Uttam Tenguriya
2 Sep 2026


























