बिन बालों वाली फैशन इंफ्लुएंसर निहार सचदेवा ने बॉयफ्रेंड से की शादी

बिन बालों वाली फैशन इंफ्लुएंसर निहार सचदेवा ने बॉयफ्रेंड से की शादी

न्यूयॉर्क। अमेरिकन फैशन इन्एंफ्लुसर निहार सचदेवा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अरूणदेह गणपति के साथ शादी की, जिसमें वो बिन बालों के लाल जोड़े पहने नजर आ ही है। उन्होंने अपनी शादी के लिए अपने इस लुक को स्वीकार किया और लोगों को एक पॉवरफुल मैसेज दिया। उन्होंने अपनी शादी में विग ना लगाने का फैसला किया और अपने बाल्ड लुक को फ्लॉन्ट करने का फैसला किया। वह लाल रंग के लहंगे और बैकलेस ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा पहने नजर आईं।

एलोपेसिया बीमारी से पीड़ित

बता दें, जब निहार 6 साल की थीं, तब उन्हें एलोपेसिया नाम की बीमारी का पता चला। एलोपेसिया, एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इम्यून सिस्टम बालों के रोम पर प्रभाव डालता है, जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं। निहार इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उन्हें 20 हजार से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं। निहार अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts