भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से लखनऊ जा रहे यात्री की तबीयत बिगड़ी

भोपाल। मुंबई से लखनऊ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री ने सीने में दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। इसके बाद फ्लाइट को राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के पायलट ने राजा भोज एयरपोर्ट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) यूनिट से रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे संपर्क कर लैंडिंग की इजाजत मांगी। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए एटीसी ने तत्काल फ्लाइट के लैंड होने की व्यवस्था की। फ्लाइट दोपहर करीब 3:30 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

लखनऊ रवाना हुई फ्लाइट

यात्री को फ्लाइट से उतारकर तत्काल एंबुलेंस के जरिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यात्री का नाम हसीन अहमद खान बताया गया है। अस्पताल में यात्री का उपचार चल रहा है। यात्री को उतारने के कुछ समय बाद फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं एयरलाइंस ने बीमार यात्री के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : फिर कैंसिल हुईं इंडिगो की फ्लाइट्स… यात्री हुए परेशान, जानें क्यों रद्द की ये 6 उड़ानें

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button