Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात की 17 जेलों में छापेमारी : 1700 पुलिसकर्मियों ने खंगाले कैदियों के बैरक, कई मोबाइल फोन जब्त

गुजरात की 17 जेलों में छापेमारी : 1700 पुलिसकर्मियों ने खंगाले कैदियों के बैरक, कई मोबाइल फोन जब्त
गांधीनर। गुजरात की 17 जेलों में शुक्रवार-शनिवार (24-25 मार्च) की दरमियानी रात छापेमारी की गई। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, नर्मदा, जूनागढ़, जामनगर और भावनगर जैसे शहरों की जेल में छापेमारी चल रही है। सर्च ऑपरेशन में 1700 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री की अध्यक्षता में राज्य के DGP समेत उच्चाधिकारियों की बैठक के बाद यह छापेमारी शुरू हुई थी।

क्यों की जा रही यह कार्रवाई

जेलों में बंद गैंगस्टरों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जेल के अंदर किसी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने और कैदियों को कानून के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई IB के इनपुट मिलने के बाद की गई। हाल ही में साबरमती की जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद ने जेल में रहते हुए उमेश पाल की हत्या करवाई थी।

कई मोबाइल फोन जब्त

छापेमारी की निगरानी राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के साथ-साथ गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रातभर 1700 पुलिसकर्मियों ने साबरमती समेत गुजरात की 17 जेलों में रेड की। जेलों से कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts