राष्ट्रीय

Gujarat Election 2022: अपहरण के आरोपों के बीच नामांकन वापस लेने पहुंचे सूरत से AAP कैंडिडेट, जानें पूरा मामला

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर उनके प्रत्याशी कंचन जरीवाला को किडनैप करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ आज पुलिस सुरक्षा के बीच जरीवाला अपना नामांकन वापस लेने के लिए चुनाव अधिकारी के ऑफिस पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी ने जरीवाला को सूरत पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

आप नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप

आप नेता राघव चड्ढा लगातार बीजेपी पर जरीवाला पर नॉमिनेशन वापस लेने का दबाव बनाने की बात कह रहे हैं। वहीं बुधवार को राघव चड्ढा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, सूरत ईस्ट के AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला को बीजेपी के गुंडों ने किडनैप कर लिया है। मंगलवार सुबह से AAP उम्मीदवार भाजपा की कस्टडी में है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

इसुदान गढ़वी बोले- परिवार भी गायब

इसके अलावा गुजरात में AAP के सीएम फेस इसुदान गढ़वी ने अहरण का दावा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “भाजपा ‘आप’ से इतनी डरी हुई है की वो गुंडागर्दी पर आ गई है! सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हमारे कंचन जरिवाला के पीछे भाजपा वाले कुछ दिनो से पीछे पड़े हुए थे और आज वो गायब है! माना जा रहा है की भाजपा के गुंडो ने उन्हें उठा ले गए है! उनका परिवार भी गायब है! भाजपा कितनी गिरेगी ?”

182 सीटों पर 2 चरणों में होंगे चुनाव

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 15वां चुनाव होना है। इस बार यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर और तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे।

इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का 14 नवंबर को अंतिम दिन था। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव: कौन होगा AAP के मुख्यमंत्री पद का चेहरा? अरविंद केजरीवाल आज करेंगे नाम का ऐलान

पिछली बार कब हुए थे चुनाव?

गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के नतीजे 9 दिसंबर 2017 और 14 दिसंबर को आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में सभी 182 सीटों के परिणाम घोषित होने के बाद बीजेपी ने 99 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था। वहीं कांग्रेस को 80 सीटें मिली थी। गुजरात में बीजेपी 1995 से लगातार सत्ता में हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button