PlayBreaking News

महाकुंभ की वेबसाइट पर पहुंचे 183 देशों के मेहमान, 33 लाख लोगों ने देखा

अमेरिका-ब्रिटेन समेत कई देशों के यूजर्स महाकुंभ के बारे में जुटा रहे जानकारियां, दुनियाभर के लोगों में बढ़ रही रुचि
Follow on Google News
महाकुंभ की वेबसाइट पर पहुंचे 183 देशों के मेहमान, 33 लाख लोगों ने देखा

प्रयागराज। देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी से होने जा रहा है। इस बार कुंभ को आधुनिकता से जोड़कर नया आकार दिया जा रहा है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने लोग इंटरनेट पर महाकुंभ के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस खोज में महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट kumbh.gov.in एक महत्वपूर्ण संसाधन बना है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 4 जनवरी तक 183 देशों के 33 लाख से अधिक लोगों ने इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ से संबंधित जानकारी प्राप्त की है।

महाकुंभ की वैश्विक लोकप्रियता लगातार बढ़ रही

वेबसाइट को संभालने वाली तकनीकी टीम के अनुसार, 4 जनवरी तक कुल 33 लाख 5 हजार 667 यूजर्स वेबसाइट पर आ चुके हैं। ये यूजर्स भारत सहित दुनिया के 183 देशों और 6206 शहरों से हैं, जिन्होंने इस पर काफी समय बिताया है। शीर्ष 5 देशों की बात करें, तो भारत पहले स्थान पर है, जिसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी जैसे देशों से भी लाखों लोग प्रतिदिन वेबसाइट पर आ रहे हैं।

बन रहा है डिजिटल महाकुंभ

उत्तर प्रदेश सरकार इस महाकुंभ को ‘डिजिटल महाकुंभ’ के रूप में प्रस्तुत कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें यह आधिकारिक वेबसाइट भी शामिल है, जिसका उद्घाटन 6 अक्टूबर 2024 को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। वेबसाइट पर महाकुंभ से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि परंपराएं, महत्व, आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ किए गए अध्ययनों की जानकारी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, प्रमुख आकर्षण, स्नान पर्व, सुरक्षा निर्देश, कलाकृतियों, यात्रा और निवास, गैलरी और प्रयागराज के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है।

पहली बार गंगा आरती करेंगी महिलाएं

इधर प्रयागराज में संगम किनारे प्रतिदिन होने वाली जय त्रिवेणी जय प्रयागराज आरती समिति की ओर से इस बार महाकुंभ के दौरान महिलाएं गंगा आरती संपन्न कराएंगी। साथ ही इस बार पूजा, डमरू और शंखनाद भी महिलाओं द्वारा किया जाएगा। वहीं प्लेटफार्म पर चढ़कर आरती के पात्र को हाथ में लेकर सभी रस्में भी अदा करेंगी। समिति का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts