Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नानी व नातिन की हत्या, आरोपियों ने घर में आग लगाने का भी किया प्रयास

सिवनी के जमनाखारी गांव की घटना, पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया
नानी व नातिन की हत्या, आरोपियों ने घर में आग लगाने का भी किया प्रयास

सिवनी। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनमखारी में रविवार सुबह दो महिलाओं करिश्मा पिता प्रकाश कटरे(22) व कांता बाई पति ईश्वरी राहंगडाले (70) की हत्या कर दी गई। वहीं बरघाट पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों कोे हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, बरघाट थाना क्षेत्र में पड़ोसियों की सूचना पर रविवार सुबह पहुंची पुलिस को घर के बाहर आंगन में कांता बाई पति ईश्वरी प्रसाद राहंगडाले और उसकी नातिन करिश्मा पुत्री प्रताप कटरे का शव मिले। हत्या के बाद अज्ञात आरोपियों ने घर में आग लगाकर युवती के कपड़े व अन्य सामग्री जलाने का प्रयास किया है।

मृतक नातिन व नानी के सिर में किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया है। मौके पर सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह, बरघाट एसडीओपी ललित गठरे, फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड पहुंचे। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि करिश्मा के माता-पिता नागपुर में ईंट-भट्टा में मजदूरी करते हैं। गांव में करिश्मा उसकी नानी साथ रहती थी। अनुमान है कि शनिवार रात 12 से रविवार तड़के 4 बजे के बीच दोनों की हत्या की गई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts