इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन : श्री कल्याण आश्रम के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नगर निगम की कार्रवाई; देखें Video

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरि फाटक चौराहा स्थित श्री कल्याण आश्रम के अवैध निर्माण पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने 10 दिन पहले नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी थी।

अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई

उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में 4 गुना इजाफा हुआ है। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी समस्या यातायात व्यवस्था की हो गई है। सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का अमला वाहनों की पार्किंग स्थल बढ़ाने में जुटा हुआ है। सोमवार को यहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। दरअसल, यह कार्रवाई हरि फाटक चौराहा स्थित श्री कल्याण आश्रम पर की गई है। आश्राम के अवैध निर्माण को तोडा गया है।

आश्रम की जगह बनेगी पार्किंग

बता दें कि 10 दिन पहले ही नगर निगम और स्मार्ट सिटी की टीम ने आश्रम संचालक को अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक, यहां अब पार्किंग बनाई जाएगी।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button